ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केरल के हिंदू नेता बोले ; क्लासरूम में लड़के-लड़कियों का साथ बैठना भारतीय संस्कृति के खिलाफ

केरल  (मानवीय सोच)   एझावा हिंदू समुदाय के बड़े नेता वेल्लापल्ली नटेसन ने कहा है कि कक्षाओं में लड़कों और लड़कियों का साथ में बैठना भारतीय संस्कृति कि खिलाफ है और इससे कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं। बता दें कि केरल की एलडीएफ सरकार ने जेंडर न्यूट्रल पॉलिसी के तहत छात्र और छात्राओं के यूनिफॉर्म एक जैसे करने का फैसला किया है। यह फैसला उन स्कूलों में लागू होगा जहां लड़के और लड़कियां साथ में पढ़ती हैं।

बताया जाता है कि नटेसन मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन के करीबी हैं। केरल सरकार की नीति को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, हम इस बात के पक्ष में नहीं हैं कि लड़के और लड़कियां क्लासरूम में साथ में बैठें। हमारी अपनी संस्कृति है। हम कोई अमेरिका या फिर इंग्लैंड में नहीं रहते हैं। हमारी संस्कृति इस बात को नहीं स्वीकार करती है कि लड़के और लड़कियां एक दूसरे को हग करें या फिर कक्षा में साथ बैठें। आप ईसाइयों और मुसलमानों के शिक्षण संस्थानों में भी ऐसा होते हुए नहीं देखेंगे।

नटेसन ने कहा, हालांकि इस तरह की चीजें नायर सर्विस सोसाइटी और श्री नारायण धर्म परिपालन योगम (एसएनडीपी) में होती हैं। बता दें कि एनएसएस और एसएनडीपी केरल के दो बड़े हिंदू संगठन हैं। उन्होंने कहा, इस तरह की चीजें अराजकता पैदा करती हैं। आप देख सकते हैं कि हिंदू कॉलेजों को इसी वजह से यूजीसी से अच्छी फंडिंग और ग्रेड नहीं मिल पाता है।

वेल्लापल्ली ने कहा, कॉलेज में भी लड़के और लड़कियों को साथ में नहीं बैठना चाहिए और हग नहीं करना चाहिए। जब बच्चे बड़े हो जाएं तो वे जो चाहें  कर सकते हैं। उन्होंने कहा, जिस तरह से हम देखते हैं कि बच्चे साथ में ही बैठते हैं और आपस में गले मिलते हैं, यह खतरनाक है। उन्होंने कहा, दुर्भाग्यपूर्ण है कि एलडीएफ सरकार धार्मिक दबाव में फैसले करती है। खुद को सेक्युलर कहने वाली सरकार भी सभी के लिए एक जैसे नियम नहीं बना पाती। इससे समाज में गलत संदेश जाता है।
Scroll to Top