ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी के निर्देश पर नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान

सीतापुर  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोमवार को सीतापुर पुलिस ने पांच किलो अफीम बरामद की है। अफीम की कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ रुपए है। लखनऊ और सीतापुर की टीम ने खैराबाद थाना क्षेत्र के एलपीजी गैस गोदाम निकट राधेलाल चौराहा में एक ट्रक से अफीम बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक सीतापुर घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया। उसमें अफीम छिपाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक जिले में लिए जा रहा था। पकड़े गए अभियुक्त कलविन्दर सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी ग्राम बाजपुर थाना सम्पूर्णानगर जनपद लखीमपुर खीरी निवासी है। उसे बिहार से महिला कॅरियर ने अफीम सौंपी थी उसे वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक जिले में ठिकाने लगाने जा रहा था।

हिरासत में लिये गए अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान दो और आरोपियों के नाम बताए हैं। एक तो जहां से उसने अफीम ली है और दूसरे जहां वह पहुंचाने जा रहा था। दोनों को विवेचना में शामिल किया गया है जल्द ही दोनों तक पुलिस पहुंच जाएगी। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पकड़ा गया अभियुक्त पेशेवर है और वह असोम से दिल्ली ट्रक से सामान की ढुलाई करता है।

माना जा रहा है कि तस्करों के गिरोह का यह सदस्य है। फिलहाल उस पर कानून के तहत   कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि ड्रग माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान में यह बड़ी सफलता है। यह अभियान 31 अगस्त तक या शासन के अगले निर्देशों तक जारी रहेगा।

Scroll to Top