ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में अब हाईग्रेड फीवर का कहर

यूपी   (मानवीय सोच)  जिलों में मौसम में परिवर्तन के कारण वायरल बुखार का दायरा बढ़ने लगा है। कानपुर के बाद वाराणसी में तेजी से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वाराणसी में पिछले 15 दिनों के दौरान हाईग्रेड फीवर (103 से 104 डिग्री फारेनहाइट) के करीब 19 हजार मरीज ट्रेस हुए हैं। इनमें मलेरिया के चार और डेंगू का एक मरीज भी चिह्नित हुआ है। इन दिनों जिला और मंडलीय अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। डॉक्टर लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग संचारी रोगों से पीड़ित लोगों का पता लगाने के लिए घर-घर अभियान चला रहा है। अभियान के तहत बुखार के 19 हजार मरीज मिले हैं। कबीरचौरा के मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में हर रोज बुखार के 500 से अधिक जबकि पांडेयपुर के जिला अस्पताल में हर रोज 400 से 450 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।

मंडलीय अस्पताल के फिजीशियन डॉ. एसबी उपाध्याय ने बताया कि ज्यादातर मरीजों को तेज बुखार हो रहा है। उन्हें कमजोरी लग रही है और पूरे शरीर में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि तीन दिन से अधिक बुखार बने रहने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

इस बुखार में भी घट रही प्लेटलेट्स जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि हाईग्रेड बुखार में भी प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। कई मरीजों का प्लेटलेट घट कर 30 हजार तक पहुंच गया। उन्होंने आगाह किया कि लाल चकत्ते, खुजली, बुखार होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसी स्थिति में देर होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।

बच्चे अधिक प्रभावित मंडलीय अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि बच्चे सर्दी-खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त और डेंगू, मलेरिया से पीड़ित हो रहे हैं। ठंड देकर आने वाला बुखार मलेरिया हो सकता है।

Scroll to Top