ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अंकिता के लिए आक्रोश, महादलितों पर अत्याचार

रांची  (मानवीय सोच)  विधानसभा की सदस्यता रद्द होने की आशंका और महागठबंधन में टूट की डर के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के 30 से अधिक विधायकों को छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा है। हालांकि, खुद हेमंत सोरेन रायपुर नहीं गए हैं। वह विधायकों को विदा करके एयरपोर्ट से बाहर आ गए हैं। रांची एयरपोर्ट से इंडिगो का विमान विधायकों को रायपुर के लिए उड़ान भर चुकी है। रायपुर में शानदार रिजॉर्ट विधायकों की स्वागत को तैयार है।

बताया जा रहा है कि दो बस में कुल 35 लोग एयरपोर्ट पहुंचे। बस में सीएम हेमंत सोरेन के अलावा अविनाश पांडेय और राजेश ठाकुर भी मौजूद थे। कुल 35 से 32 विधायक थे। झारखंड के सत्ताधारी विधायक ऐसे समय पर राज्य से बाहर जा रहे हैं जब एक कानून व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ दुमका में अंकिता को जिंदा जला दिए जाने को लेकर आक्रोश है तो दूसरी तरफ पलामू में 50 महादलित परिवारों को उजाड़ दिए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी हेमंत सरकार पर हमलावर है।

हर परिस्थिति का सामना करने को तैयार: हेमंत सोरेन
एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम सोरेन ने इसे रणनीति का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, ”यह कोई आश्चर्यचकित करने वाली बात या नई परिपाटी नहीं है। ना ही कोई अनहोनी होने जा रही है। हर परिस्थिति का सामना करने के लिए सत्तापक्ष तैयार है। कई बार रणनीति के तहत कार्य किया जाता है, उसी रणनीति का आपने छोटा सी झलक पहले देखी और आज भी देखी। आगे भी कई चीजों को देखेंगे कि षड्यंत्रकारियों को जवाब सत्ता पक्ष जवाब दे रहा है।”

क्यों रायपुर जा रहे हैं विधायक?
हेमंत सोरेन के खिलाफ पत्थर खनन लीज आवंटन मामले में चुनाव आयोग सुनवाई पूरी करके अपनी सिफारिश राज्यपाल को भेज चुका है। माना जा रहा है कि ऑफिस ऑफ फ्रॉफिट केस में हेमंत सोरेन की सदस्यता जा सकती है और इस वजह से उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ सकती है। इस बीच महागठबंधन को टूट का डर भी सता रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा भाजपा पर विधायकों को तोड़ने के प्रयास का आरोप लगा रही है। ऐसे में कुनबा सुरक्षित करने के लिए विधायकों को कांग्रेस शासित प्रदेश में शिफ्ट किया जा रहा है।

भाजपा सांसद की चुनौती- 45 विधायकों की कराएं परेड
भाजपा के सांसद ने दावा किया है कि बस में 38 विधायक ही हैं। उन्होंने हेमंत सोरेन को चुनौती दी है कि वह मीडिया के सामने 45 विधायकों की परेड करके दिखाएं। दुबे ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि मैंने 26 तारीख को ही ट्वीट किया था कि इन लोगों को रायपुर जाना है। मुख्यमंत्री ने कोई काम नहीं किया, विधायकों से नहीं मिले। आज यदि उनकी सदस्यता चली जाती है तो उनके पास कोई विकल्प नहीं है। परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को सीएम बनाना नहीं चाहते। पत्नी को बनाएंगे तो घर में विद्रोह हो जाएगा।

 

Scroll to Top