अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फिल्म शूटिंग के लिए देनी होगी फीस

अलीगढ़ (मानवीय सोच) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अब फिल्मों की शूटिंग करने के लिए पैसे चुकाने होंगे। यूनिवर्सिटी ने एक दिन की शूटिंग की फीस एक लाख रुपये रखा है। हालांकि यूनिवर्सिटी में चाहें जितने दिन भी शूटिंग करना हो वो कर सकते हैं बशर्ते हर दिन का पैसा देना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक लाख रुपये प्रति दिन का शुल्क फीचर फिल्मों की शूटिंग के लिए तय किया है।

जानकारी के मुताबिक अगर विश्वविद्यालय परिसर में वेब सीरीज की शूटिंग करनी है तो केवल 50 हजार रुपये प्रति दिन के ही हिसाब से देना होगा। हालांकि किसी भी तरह की शूटिंग करने से पहले फिल्म या वेब सीरीज के निर्देशक को स्क्रिप्ट विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ साझा करना होगा यदि अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट की टीम स्क्रिप्ट को अप्रूव करती है तभी शूटिंग करने की इजाजत दी जाएगी।

यूनिवर्सिटी पर फिल्माएं जा रहे फीचर फिल्मों में यूनिवर्सिटी के नाम, तस्वीर, बैकग्राउंड इस्तेमाल करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से लिखित में अनुमति लेना होगा। दरअसल ये गाइडलाइंस फिल्मों के प्रोड्यूसर के शिकायत के आधार पर जारी किया गया है। प्रोड्यूसर्स के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन, फिल्म निर्माण में मदद नहीं कर रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *