ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम फुमियो किशिदा ने मांगी माफी : जापान में राजनीति से लोगों का भरोसा उठा

टोक्यो  (मानवीय सोच) जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि उनकी पार्टी ‘यूनिफिकेशन चर्च’ से अपने रिश्ते तोड़ेगी। इसके साथ ही किशिदा ने राजनीति से लोगों का भरोसा उठने के लिए माफी मांगी। मामला पिछले महीने पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या से जुड़ा है।

दरअसल, पिछले महीने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से किशिदा की ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ के सदस्यों और दक्षिण कोरियाई चर्च के बीच संबंधों का खुलासा हुआ था। इनमें से कई सदस्य आबे के गुट से जुड़े थे।

हत्या के आरोपी तेत्सुया यामागामी ने पुलिस को बताया था कि उसने आबे की हत्या इसलिए की क्योंकि वह चर्च से जुड़े थे। यामागामी ने एक कथित पत्र में कहा था कि उसकी मां चर्च को ढेर सारा पैसा दान देती थी जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई थी।

किशिदा ने कहा कि धार्मिक समूहों को जहां कड़ाई से कानून का पालन करना चाहिए वहीं, नेताओं को समूहों और सामाजिक समस्याओं को लेकर बेहद सावधानी से निर्णय लेना चाहिए।

प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल और अन्य अहम पदों पर बैठे लोगों ने चर्च के साथ अपने संबंधों की समीक्षा करने और संबंध तोड़ने पर सहमति जताई है। किशिदा ने कहा कि चर्च के साथ पार्टी के जुड़ाव को लेकर जनता के मन में उपजी चिंताओं के लिए “एलडीपी के अध्यक्ष के तौर पर मैं माफी मांगता हूं।”

Scroll to Top