ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दलित परिवार को दी धमकी, कर्नाटक के मंत्री आनंद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बेंगलुरु  (मानवीय सोच)  जमीन विवाद मामले में कर्नाटक के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आनंद सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आनंद सिंह ने एक दलित परिवार को धमकी दी थी। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने के बाहर अत्मदाह करने जा रहा था। आनंद कुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ एससी/एसटी ऐक्ट और आईपीसी की धारा 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। डी पोलप्पा नाम के शख्स ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

मामला एक गांव के अंदर के भूखंड का है। यहां एक समुदाय और दलित समुदाय के पोलप्पा के बीच जमीन को लेकर विवाद है। मंत्री आनंद सिंह गांव पहुंचे थे। इसके बाद पोलप्पा ने मामले का हल निकालने का निवेदन किया। आरोप है कि मंत्री ने पूरे परिवार को जलाने की धमकी दी थी।

पीड़ितों पर भी दर्ज है मुकदमा
पुलिस ने बताया कि पोलप्पा और उनके रिश्तेदार थाने के सामने आत्मदाह करने पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें बचा लिया और निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। पोलप्पा और उनके पांच रिश्तेदारों के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहल आनंद सिंह को लेकर अटकलें थीं कि वह भाजपा से कांग्रेस में लौट रहे हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़े थे और विधायक चुने गए थे। बीच में आनंद सिंह ने पाला बदला और फिर भाजपा सरकार में मंत्री बन गए। आनंद सिंह फरवरी में डीके शिवकुमार से भी मिले थे।

 

 

Scroll to Top