काबुल (मानवीय सोच) अफगानिस्तान में जब से तालिबान सत्ता में आया है तब से अपराध के एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला एक लड़की का है जिसके साथ हर रोज रेप होता है। काबुल विश्वविद्यालय की छात्रा इलाहा दिलवाजिरी ने दावा किया है कि तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता कारी सईद खोस्ती ने उससे जबरन शादी की थी। उसे प्रताड़ित किया और उसके साथ बलात्कार किया। दिलवजीरी ने ट्विटर पर वायरल हुए एक लीक वीडियो में यह दावा किया है।
वीडियो में लड़की ने अपने शरीर पर चोट के निशान दिखाती नजर आ रही है। इस बीच, कारी सईद खोस्ती ने बलात्कार के दावे को खारिज किया है। खोस्ती ने लड़की को तलाक देने के पीछे के कारण के रूप में ‘गैर-इस्लामी मान्यताओं’ का हवाला दिया। खोस्त ने कहा कि उसने ‘उसे नहीं मारा’। यह चौंकाने वाला मामला 30 अगस्त को तब सामने आया, जब समाचार एजेंसी आमना न्यूज इंग्लिश के ट्विटर हैंडल पर इलाहा दिलवाजीरी का रोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया गया था। वीडियो में दिलवजीरी अपनी आपबीती सुनाते हुए रोती नजर आ रही हैं। उन्होंने खोस्ती पर बलात्कार और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
इलाहा का दावा है कि जबरन शादी से पहले भी खोस्ती ने उसके साथ रेप किया था। लड़की ने बताया कि एक बार तंग आकर उसने घर से भागने की कोशिश भी लेकिन उसे तोरखम बॉर्डर से पकड़ लिया गया। इसके बाद पीड़िता से जबरन सईद खोस्ती के पैरों को चुमवाया गया और माफी मंगवाई गई। वीडियो में अफगानी महिला दावा कर रही है कि खोस्ती ने उसके साथ जबरन शादी की। सईद के साथ शादी के बाद से उसके साथ हर रात रेप, मारपीट और अभद्र व्यवहार किया जाता है।
