सस्पेंड होने के बाद भी बाज नहीं आया दारोगा, नशे में मोहल्ले वालों से की मारपीट

यूपी (मानवीय सोच)  पुलिस का टशन पुलिसकर्मियों पर किस कदर सिर चढ़कर बोलता है, इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली है। कार्रवाई के होने के बाद भी विभाग का नशा इस शख्स के सिर से नहीं उतरा और फिर से लोगों से मारपीट करने पहुंच गया। दरअसल एक सस्पेंडेड दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दारोगा शराब के नशे में मोहल्ले की महिलाओं से मारपीट करते दिखा। ड्यूटी के दौरान नशे में रहने वाले दारोगा को कुछ दिन पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

मामला हरदोई जिले के मोहल्ला अवास विकास कॉलोनी का है। यहां एक निलंबित दरोगा के द्वारा नशे में मारपीट व हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस लाइन में तैनात निलंबित एक दरोगा अपने पूरे परिवार के साथ ही किराए के मकान में रहते हैं। आरोप है कि यह दरोगा अक्सर नशे में रहता है और इस कारण कई बार इसके विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी हैं। इसने शराब के नशे में कई बार मोहल्ले वालों को गाली गलौज कर चुका है। स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो यह दरोगा मारपीट पर उतारू हो गया।

दरोगा के हंगामे और मारपीट का वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया और उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वही मोहल्ले के रहने वाले दर्जनों लोगों ने एसपी हरदोई को संबोधित एक शिकायती पत्र भी दिया। जिसमें यह मांग की गई है कि यह अक्सर नशे में इस तरह की हरकतें करते हैं जिससे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। मोहल्ले वालों ने दरोगा से मकान खाली कराए जाने की मांग की है। सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने बताया पूरे मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *