ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गंगा में नाव पर कबाब और हुक्का पार्टी करने वालों की पहचान, घरों पर ताला लगाकर फरार

प्रयागराज (मानवीय सोच) प्रयागराज में गंगा नदी में चलती नाव पर कबाब पकाने और हुक्का पीने वालों की पहचान हो गई है। पुलिस ने पहचाने गए दो लोगों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की तो घरों पर ताले लटके मिले। पुलिस एफआईआर दर्ज कर अन्य की तलाश में भी जुटी है।

प्रयागराज के दारागंज थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंगा नदी में चलती नाव पर कुछ लोगों द्वारा मांस पकाने और हुक्का पीने का एक वीडियो वायरल हुआ था। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर बक्शी चौकी प्रभारी दिवाकर सिंह की तहरीर पर दो नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहे दो लोगों की पहचान अजफ और हसन के रूप में हुई है। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और 295 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये दोनों दारागंज के बक्शी खुर्द के निवासी हैं। पुलिस को तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के मकान पर ताला लटका हुआ मिला।    अधिकारी ने बताया कि बाकी चार अज्ञात लोगों की भी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

दो दिन पहले वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शाम के समय एक नाव पर पांच-छह लड़के बैठे हुए हैं। सफेद शर्ट पहना एक लड़का हुक्का पीता हुआ नजर आ रहा है। नाव पर ही रोस्टेड चिकन बन रहा है। एक भगोने में मीट रखा है। नाव पर पीछे बैठे युवक मस्ती कर रहे हैं। एक आदमी खाना बना रहा है।

इसके बाद सेल्फी ली जा रही है। सभी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। सोमवार को गंगा में नाव पर घूमते हुए यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने विरोध जताया। सोशल मीडिया के माध्यम से दारागंज पुलिस तक शिकायत पहुंची। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी एक खास वर्ग से जुड़े हैं।

संतों में भी नाराजगी

गंगा की लहरों पर नाव पर मुर्गा पकाने का वीडियो वायरल होने के बाद संतों ने भी आक्रोश जताया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों ने इसे गंभीर विषय बताकर आपत्ति जाहिर की। अध्यक्ष व महामंत्री ने स्पष्ट कहा कि जिला प्रशासन को आरोपियों की तलाश कर तत्काल इन लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी ने कहा था कि गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का विषय हैं। यह नदी ही नहीं हमारी संस्कृति और पहचान है। इसे चौपाटी कैसे बनाया जा सकता है। जिन्होंने भी यह हरकत की है वो निंदा के पात्र हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री व जूना अखाड़े के संरक्षक महंत हरिगिरि ने कहा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। जो पूजनीय स्थल है, वहां पर ऐसे मांसाहार और नशे पर पूरी तरह से रोक है। यहां तक की कुम्भ और माघ मेला क्षेत्र में मांसाहार प्रतिबंधित होता है, ऐसे में पवित्र गंगा में इस प्रकार की हरकत करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

 

Scroll to Top