ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रोबोटिक बोट करेगी गोमती की सफाई, पांच किमी के दायरे में गंदगी दिखाई देने पर

लखनऊ (मानवीय सोच) गोमती को स्वच्छ बनाने का काम अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस रोबोटिक बोट करेगी। गोमती बैराज से हनुमान सेतु के करीब पांच किमी के दायरे में इसका कैमरा कूड़ा, प्लास्टिक या जलकुंभी दिखाई देने पर उसे स्कैन कर सेंसर को अलर्ट कर देगा। इसके बाद नाव वहां जाकर कूड़े को अपने बैग में डाल देगी। यह एक घंटे में नदी से दो क्विंटल तक कचरा हटा सकती है।

मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बुधवार को हनुमान सेतु के पास बोट का ट्रायल देखा। नगर निगम के सहयोग से इसका संचालन निजी संस्था सेंटर फॉर इनोवेशन पॉलिसी एंड सोशल चेंज (सीआईपीएससी) करेगी। रिमोट कंट्रोल से चलने वाली यह बोट गारबेज बैग भरने के बाद तय जगहों पर कूड़ा निकाल देगी। इसके बाद नगर निगम इसे वहां से हटाएगा। सेंसर 200 किलो की क्षमता का गारबेज बैग भर जाने का अलर्ट भी देगा, जिससे बोट डिस्चार्ज प्वाइंट पर जाकर इसे खाली कर सके। गारबेज बैग की क्षमता को 1000 किलो तक बढ़ाया जा सकता है।

सीआईपीएससी की निदेशक करिश्मा सब्भरवाल ने बताया कि सौर ऊर्जा से चलने वाली यह बोट बड़े-छोटे दोनों तरह का कचरा निकालेगी। इससे ऊपरी सतह साफ रहने से पानी को जरूरी ऑक्सीजन और धूप भी मिलेगी, जो गोमती को स्वच्छ रखने में मददगार होगी। अभी निजी संस्था ट्रायल के रूप में 30 दिन तक इस बोट का संचालन करेगी। इसके बाद नगर निगम को इसे चलाने के लिए सौंप दिया जाएगा। ट्रायल के समय पर्यावरण विभाग के सचिव आशीष तिवारी, अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह भी थे।

नदी किनारे बैठे भी चला सकते हैं बोट
संस्था निदेशक ने मंडलायुक्त को बताया कि प्रशिक्षित व्यक्ति नदी किनारे बैठकर भी इस नाव को चला सकता है। ऑटो मोड में यह खुद ही सेंसर और कैमरा का इस्तेमाल कर कचरा निकालती रहेगी। पूरे रिवरफ्रंट पर नदी को साफ रखना है तो ऐसी तीन से चार नाव की जरूरत होगी। ट्रायल रन सफल रहने पर संस्था स्वदेशी तकनीक से तैयार ऐसी और बोट बनाएगी।

Scroll to Top