ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सिद्धू मूसेवाला के बाद एक और पंजाबी सिंगर निर्वैर सिंह की मौत

नई दिल्ली (मानवीय सोच) सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक और पंजाबी सिंगर की मौत हो गई है। पंजाब के लोकप्रिय गायक निर्वैर सिंह ऑस्ट्रेलिया में एक भीषण कार दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी है। ऑस्ट्रेलिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेलबर्ग के पास भीषण सड़क हादसे में पंजाबी सिंगर निर्वैर सिंह की मौत हो गई है। हादसा 30 अगस्त को हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दो बच्चों के पिता निर्वैर एक सेडान कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे, मेलबर्न के पास अचानक उनकी कार हादसे का शिकार हो गई है। घटना डिगर्स रेस्ट में बुल्ला-डिगर्स रेस्ट रोड पर हुई। इस पूरे मामले में 23 साल के एक शख्स को गिरफ्तार कर उसे आरोपी बनाया गया है। हादसे के बाद निर्वैर जिस कार में सवार थे उसने एक जीप को टक्कर मार दी।

कई साल पहले ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे

मशहूर पंजाबी सिंगर निर्वैर सिंह अपना करियर बनाने के लिए कई साल पहले ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा गलत तरीके से ड्राइविंग करने और तीन गाड़ियों के आपस में टकराने की वजह से हुई। निर्वैर के बारे में आपको बता दें कि उनके ‘माई टर्न’ एल्बम का गाना ‘तेरे बिन’ काफी धूम मचाया था। निर्वैर पंजाब के कुराली के रहने वाले थे। शादी भी ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट होने के बाद ही की थी।

 

Scroll to Top