ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वाराणसीः पुलिस चौकी की वसूली लिस्ट वायरल

यूपी  (मानवीय सोच)  एक बार फिर यूपी पुलिस की कथित वसूली लिस्ट वायरल हुई है। इस बार वाराणसी के चौक थाने से जुड़ी पियरी चौकी की लिस्ट वायरल है। चौक वही थाना है जिसके अंतर्गत काशी विश्वनाथ मंदिर ज्ञानवापी मस्जिद का इलाका आता है। वाराणसी का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र साड़ी की गद्दियां भी ज्यादातर इसी थाने के इलाके में हैं। अमिताभ ठाकुर ने लिस्ट को ट्वीट करते हुए शिकायत की तो वाराणसी पुलिस कमिश्नर ने संज्ञान लिया है। तत्काल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इससे पहले भी वाराणसी के चितईपुर थाने और पड़ोसी जिले चंदौली के मुगलसराय थाने की लिस्ट सामने आई थी।

पूर्व आईपीएस अफसर और अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर चौक थाने के पियरी चौकी से संबंधित कथित तौर पर वसूली सूची जारी की है। इस सूची में ज्यादातर नाम एक ही वर्ग के भी दिखाई दे रहे हैं।  अमिताभ ठाकुर ने बताया कि उन्हें विश्वस्त सूत्रों से यह सूची प्राप्त हुई है। यह सूची अगस्त 2022 की वसूली की सूची बताई गई है।

इस सूची में कई लोगों के नाम और उनसे प्राप्त धनराशि अंकित है। अमिताभ ठाकुर के अनुसार सूचना देने वाले ने बताया कि इसमें कई अपराधियों के नाम भी हैं, जिसमे एक अपराधी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है। अमिताभ ठाकुर ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की है। जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने इसकी जांच डीसीपी काशी जोन को सौंपी है।

Scroll to Top