ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी सरकार के जलशक्ति विभाग में सब ठीक नहीं चल रहा? राज्यमंत्री रामकेश निषाद नाराज

यूपी  (मानवीय सोच) सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार अधिकारियों को मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के आदेशों के पालन की बातें करते हैं। कई तरह की नसीहतें और हिदायतें भी देते रहते हैं। लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। मामला जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से जुड़ा है। ऐसा लगता है कि योगी सरकार के जलशक्ति विभाग में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। राज्यमंत्री दिनेश खटीक के बाद इसी विभाग के दूसरे राज्यमंत्री रामकेश निषाद भी नाराज हैं। इनकी नाराजगी भी खटीक की तरह अधिकारियों के रवैये को लेकर है। रामकेश ने अपने विभाग में कर्मचारियों को सेलरी नहीं मिलने का मामला उठाते हुए अधिकारियों को पत्र लिखा है। यह पत्र अब वायरल हो रहा है।

यूपी के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह हैं। उनके साथ दिनेश खटीक और रामकेश निषाद को राज्यमंत्री बनाया गया है। कुछ समय पहले राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने अचानक इस्तीफा देकर खलबली मचा दी थी। हालांकि बाद में उन्होंने सीएम योगी से किसी तरह की नाराजगी से इनकार करते हुए अधिकारियों पर बात नहीं सुनने का आरोप लगाया था। अब इसी विभाग के दूसरे राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अधिकारियों पर उसी तरह का आरोप लगाया है। मंत्री रामकेश निषाद ने इसे लेकर जल निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है।

रामकेश निषाद ने अपने विभाग की कार्यप्रणाली पर ही प्रश्न चिह्न लगाया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि पिछले चार महीने से जल-निगम (नगरीय) में कर्मचारियों और पेंशनर की सेलरी नहीं आई है। जल-निगम (ग्रमीण) में दो महीनों से सेलरी नहीं मिल रही है। 13 हज़ार से ज्यादा कर्मचारियों को अप्रैल 2022 से वेतन नहीं मिला है।

इसे लेकर कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की इस समस्या पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। कहा कि चार महीने से वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं होने से कर्मचारी नाराज हैं।

Scroll to Top