ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘रेप के आरोपी लिंगायत धर्मगुरु के खिलाफ जांच की खुली छूट

बेंगलुरु  (मानवीय सोच) नाबालिग बच्चियों से रेप के आरोपी लिंगायत धर्मगुरु के खिलाफ पुलिस को जांच के लिए खुली छूट गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को ये बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस को मुरुगा मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू के खिलाफ यौन शोषण के मामले की कानून के अनुसार जांच करने की पूरी छूट दी गयी है। उन्होंने महंत की गिरफ्तारी में ‘‘देरी’’ से जुड़े आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

बोम्मई ने महंत की गिरफ्तारी में देरी को लेकर एक सवाल पर कहा, ‘‘इन सभी बातों का जवाब देने की कोई जरूरत नहीं है। मैंने पहले ही कहा है कि सब कुछ कानून के अनुसार ही होगा। अभी मामले पर टिप्पणी करना सही नहीं है।’’ यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस को पूरी छूट दी गयी है और वे काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पुलिस ने महंत को माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में बृहस्पतिवार रात को गिरफ्तार किया था। अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शरणारू को जेल में स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं होने के बाद शुक्रवार को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मैसुरु शहर की पुलिस ने कथित यौन शोषण के लिए शरणारू के खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून तथा भारतीय दंड संहिता की धाराओं में गत सप्ताह एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

Scroll to Top