ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अलीगढ़ के मुस्लिम परिवार ने घर में की गणपति की स्थापना

अलीगढ़  (मानवीय सोच) इन दिनों देशभर में गणेश उत्सव की धूम है। कई हिंदू परिवारों में हर साल गणपति को घर लाने की परंपरा चली आ रही है लेकिन अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के शाहजमाल इलाके के एडीए कॉलोनी में रहने वाली रूबी आसिफ खान ने अपने घर में गणपति की स्थापना की है। रूबी आसिफ खान ने ना सिर्फ गणपति को घर में स्थापित किया है बल्कि पूरा परिवार गणपति की पूजा भी करता है। सुबह-शाम नियम से आरती होती है और भोग लगाया जाता है। जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जयगंज मंडल उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान गणपति स्थापना को लेकर कहती हैं कि वो किसी जाति-धर्म में भेदभाव नहीं करती। रूबी आसिफ खान ने कहा कि उन्होंने अपने पति आसिफ खान के साथ मिलकर सात दिन के लिए अपने घर में गणपति को स्थापित किया है। उनका कहना है कि वो हर त्योहार मनाती हैं और उनके मन में हर भगवान के प्रति आस्था है।

रूबी आसिफ खान ने पूरे बैंड बाजे के साथ सिद्धि विनायक भगवान को अपने घर में स्थापित किया। रूबी आसिफ खान कहती हैं कि उनकी भगवान गणेश में गहरी आस्था है इसलिए उन्होंने अपने घर में 7 दिन के लिए भगवान गणेश को स्थापित किया है। उन्होंने बतााय कि 6 सितंबर को पूरे विधि विधान के साथ भगवान गणेश का विसर्जन भी किया जाएगा। जबतक गणपति विराजमान हैं तबतक उन्हें लड्डू, मोदक और तरह-तरह के पकवान अर्पित किए जाएंगे और सुबह-शाम नियमित तौर पर उनकी पूजा होगा।

रुबी आसिफ खान के पति आसिफ खान कहते हैं कि उनकी पत्नी काफी अच्छे परिवार से है और वो सारे धर्मों को मानती है। वह चाहती है कि हिंदू- मुस्लिम सब एक साथ मिलकर सारे त्यौहार मनाए और कोई भेदभाव किसी के मन में ना रहे।

Scroll to Top