ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वेक्षण पर भड़के ओवैसी

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण करने के यूपी सरकार के फैसले की गुरुवार को आलोचना की और आरोप लगाया कि यह कदम मुसलमानों को परेशान करने के लिए उठाया गया है. एनडीटीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा, ” सरकार झूठ कह रही है. मान्यता प्राप्त मदरसों के मौलवी को पांच साल में पांच महीने की सैलरी दी गई है. ऐसे में मॉडर्नाइजेशन कैसा?”  

उन्होंने सवाल उठाया, ” सर्वे केवल मदरसों का ही क्यों? सभी शैक्षणिक संस्थानों का कराएं? क्या मदरसे की पढ़ाई आधुनिक नहीं? मदरसे क मकसद ही इस्लामिक तालीम देना है.ऐसे में जिन्हें अन्य शिक्षा चाहिए होगी वो अन्य संस्थानों में जाएंगे. ये सर्वे के बाद मुसलमानों परेशान करेंगे. ये तो छोटा एनआरसी हो गया. पहले मुसलमानों को चिन्हित करो और फिर साइड लाइन कर दो. सरकारी स्कूलों में मूलभूल सुविधाओं की कमी वहां सर्वे क्यों नहीं?”

ओवैसी ने कहा, ” उनको (राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग) समझना चाहिए अन्य जगह जो बच्चे पढ़ रहे हैं, क्या वे बच्चे नहीं है. ये सेंटर बन चुका है आरएसएस की आईडियोलॉजी का, इसका काम उनकी सोच को प्रमोट करना है, इनका बच्चों से कोई लेना देना नहीं है.”

सिलेबस के संबंध में उन्होंने कहा, ” हमें डर किसी से नहीं है. दिक्कत इस बात से है कि वो ऐसा करके वैसे लोगों को परेशान करेंगे जो अपने पैसों से मदरसे चला रहे हैं. वे जो मदरसे उनके साथ हैं, उसका विकास क्यों नहीं कर रहे हैं. सरकार के पास तो फंड ही नहीं है. काम कैसे करेंगे. पार्लियामेंट में ये बात स्पष्ट हो चुकी है. मदसरों को केवल टारगेट किया जा रहा है.”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को राज्य में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण करने के अपने निर्णय की घोषणा की, ताकि शिक्षकों की संख्या, पाठ्यक्रम और वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं के बारे में जानकारी एकत्र की जा सके.

अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मदरसों में छात्रों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में राज्य सरकार राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की आवश्यकता के अनुसार सर्वेक्षण करेगी.

Scroll to Top