ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी से मिलने मुरादाबाद सर्किट हाउस पहुंचे सांसद एसटी हसन और सपा के 5 विधायक

यूपी   (मानवीय सोच)  सीएम योगी आदित्‍यनाथ और बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेन्‍द्र चौधरी वेस्‍ट यूपी के दौरे पर हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल सीएम योगी से मिलने मुरादाबाद सर्किट हाउस पहुंचा है। इस प्रतिनिधिमंडल में सपा के 5 विधायक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सीएम से मिलकर सपा नेता आजम खान मामले में निष्‍पक्ष कार्रवाई की मांग करेंगे।

मुरादाबाद सर्किट हाउस में सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून-व्‍यवस्‍था और विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसी दौरान सांसद एसटी हसन की अगुवाई में सपा का प्रतिनिधिमंडल सर्किट हाउस पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में विधायक नवाब जान, कुंदरकी के विधायक जियाउर्रहमान, कांठ विधायक कमाल अख्तर, मुरादाबाद देहात हाजी नासिर कुरैशी और बिलारी के विधायक मोहम्मद फहीम शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि सपा नेता मुख्‍यमंत्री से मिलकर आजम खान के खिलाफ कार्रवाई में निष्‍पक्षता की मांग करेंगे। सपा नेता पिछले दिनों आजम खान के खिलाफ गवाहों को धमकाने को लेकर अलग-अलग थानों में दर्ज किए मुकदमों का मामला उठा सकते हैं।

सर्किट हाउस में कानून-व्‍यवस्‍था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी पीएम आवास के लाभार्थियों को चाभी सौंपेंगे। दोपहर बाद उनका बिजनौर जाने का कार्यक्रम है। मुख्‍यमंत्री आज बिजनौर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Scroll to Top