ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में नगर निगम घर के कूड़े से बनाएगा सीएनजी

लखनऊ (मानवीय सोच)   ईको ग्रीन कंपनी के कूड़ा निस्तारण में फेल होने के बाद नगर निगम ने अब इसके लिए नई कंपनी की तलाश शुरू कर दी है। नगर निगम घरेलू कचरे के निस्तारण की जिम्मेदारी ऐसी कंपनी को देगा जो इससे सीएनजी बनाएगी। इसके लिए उसने देश-विदेश की कंपनियों से ऑफर मांगा है। इस संबंध में नगर निगम ने विज्ञापन भी जारी कर दिया है। तीन महीने के भीतर चयन हो जाएगा।

राजधानी में घर-घर से कूड़ा उठाने व प्लांट में इसके निस्तारण की जिम्मेदारी ईको ग्रीन कंपनी के पास है। कंपनी कूड़े का निस्तारण नहीं कर पा रही है। जिसकी वजह से शिवरी प्लांट में कचरे का पहाड़ खड़ा हो गया है। जिसके चलते नगर निगम ने अब नई कंपनी के चयन की कार्रवाई शुरू कर दी है। नई कंपनी घरेलू कचरे का निस्तारण करेगी। सीएनजी बनाएगी। कंपनियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मांगा है।

इस बारे में जानकारी देते हुए नगर आयुक्त, इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि राजधानी में कूड़े से सीएनजी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए कंपनियों से ऑफर मांगे गए हैं। कंपनियों को अपने खर्चे पर पूरा प्लांट व अन्य संसाधन लगाना होगा। नगर निगम इसमें कोई निवेश नहीं करेगा।

300 टन कचरे से बनेगी 20 हजार किलो सीएनजी
– जिस कम्पनी का नगर निगम के साथ करार होगा उस कम्पनी को निगम लगभग 300 टन कचरा रोज देगा। यह कचरा घरेलू होगा। कम्पनी को छंटाई करके कचरा दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।
– खराब खाना, सब्जियां, पत्तियां, घास, गोबर आदि से प्लांट में सीएनजी तैयार होगी। 300 टन कचरे से 20 हजार किलो सीएनजी रोज बनेगी।
– कम्पनी इस सीएनजी को बाजार में बेचकर मुनाफा कमा सकेगी।
– नगर निगम के पर्यावरण अभियन्ता संजीव प्रधान ने बताया कि 300 कचरा केवल होटलों व सब्जी मण्डियों से ही मिल जाएगा। गोबर की भी खपत हो जाएगी।

पांच रुपए प्रति किलो सस्ती मिलेगी
नगर निगम को सीएनजी बनाने वाली कम्पनी इसे पांच रुपए प्रति किलो सस्ती देगी। नगर निगम की गाड़ियों को चलाने के लिए सीएनजी बाजार से सस्ती मिलेगी।

केवल जमीन देगा, बाकी खर्च कंपनी का
कूड़ा निरस्तारण के लिए नगर निगम जिस कम्पनी से करार करेगा उसे प्लाण्ट लगाने के लिए केवल जमीन देगा। बाकी सभी संसाधन उसे अपने खुद के बजट से जुटाने होंगे।

Scroll to Top