यूपी के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

लखनऊ  (मानवीय सोच) देश के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है. इस लिस्ट में यूपी और बिहार समेत कई राज्य शामिल हैं जहां आज भी बारिश की संभावना है? उत्तर प्रदेश की बात करें तो 4 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कुल 20 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा राजधानी में बादलों की आवाजाही रहेगी और हवा में नमी रहने की संभावना है। 

राजधानी में आज भी बारिश की संभावना है। 20 जिलों में भारी बारिश की संभावना है तो कई जिलों में हल्की बारिश भी होगी। बादलों की आवाजाही से दिनभर मौसम अच्छा रहेगा और गर्मी से राहत रहेगी। कई इलाकों में लोग उमस से परेशान हैं तो कुछ इलके बाढ़ ग्रस्त भी हैं। मौसम विभाग ने वाराणसी, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, बरेली, हाथरस, आगरा, मैनपुरी, कानपुर, औरैया, झांसी, प्रयागराज, आजमगढ़, फतेहपुर, प्रतापगढ़ ,फुरसतगंज, मिर्जापुर, चंदौली, लखनऊ, बहराइच, संत कबीर नगर, गोरखपुर और मऊ के लिए मुख्य रूप से अलर्ट जारी किया है। 

वहीं पश्चिम यूपी में हल्की बारिश रहेगी। गंगा, यमुना, चंबल जैसी नदियों का पानी उफान पर आने के कारण कई इलाकों में बाढ़ के हालात भी हैं। हालांकि ये जलस्तर राजस्थान और एमपी के बांधों से पानी छोड़ने के कारण बढ़ा है। वहीं अब जलस्तर स्थिर होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। लोग पलायन करके सुरक्षित स्थान या सरकारी शिविर में शरण ले चुके हैं। जलस्तर नीचे आने पर लोग अपने घरों को लौटेंगे। ऐसे में भारी बारिश के कारण दोबारा जलस्तर बढ़ने से लोगों के आने में देरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *