ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

50 हजार टन राशन गरीबों को बांट नहीं पाई यूपी सरकार, तीन बार केंद्र सरकार ने बढ़ाई तारीख

लखनऊ (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत पूरे प्रदेश में राशन कार्ड धारकों को निशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। 15 करोड़ से ज्यादा कार्डधारकों को इसका लाभ मिल रहा है। हालांकि वितरण माहवार देरी से हो रहा है पर लगातार राशन बांटने के निर्देश दिए जा रहे हैं। बावजूद इसके जून माह के सापेक्ष बंटने वाले राशन में से 50000  टन गेहूं और चावल लोगों को बांटा ही नहीं गया।

15 अगस्त तक करना था उठान
जून माह के राशन के उठान के लिए भारत सरकार ने तीन तारीखें रखीं। तीस जून, फिर 31 जुलाई और उसके बाद 15 अगस्त 2022 तक उठान की तिथि का विस्तार किया गया। बावजूद इसके कुल राशन में से सात प्रतिशत का उठान नहीं हो पाया। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा के मुताबिक जून माह के93 प्रतिशत राशन का वितरण कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस योजना में प्रतिमाह साढ़े सात लाख मीट्रिक टन से ज्यादा राशन का वितरण होता है।

भारत सरकार ने नहीं बढ़ाई तारीख
खाद्य एवं रसद आयुक्त मार्केंडेय शाही ने इस बाबत सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर चेताया भी है। उन्होंने कहा है कि तीन तारीखें तिथि विस्तार के बावजूद जून माह के राशन का भारतीय  खाद्य निगम से शत प्रतिशत उठान नहीं हुआ। ऐसे में भारत सरकार ने अब तिथि विस्तार की अनुमति नहीं दी है। अगले महीनों का उठान समय से कर लिया जाए।

सितंबर की तारीख बढ़ाई
सितंबर माह के लिए भारत सरकार ने उठान की तारीख बढ़ा दी है। इसकी अंतिम तारीख 31 अगस्त तय की गई थी पर अब शासन ने इसे बढ़ाते हुए 30 सितंबर कर दिया है। कहा है कि इस छूट का उपयोग केवल तभी किया जा सकता है जब वास्तव में इसकी आवश्यकता हो।

भारत सरकार से लेंगे जून का राशन
सिंगल स्टेज वन डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम लागू होने में थोड़ी देरी हुई पर हमने जून माह का 93 प्रतिशत राशन बांटा। हम भारत सरकार से बाकी का राशन लेने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही जुलाई और सितंबर माह का राशन समय से बांटा जाएगा। मार्च 2022 तक यह सिंगल स्टेज सिस्टम प्रदेश के 826 में से मात्र 52 ब्लॉकों में था पर अब यह 759 ब्लॉकों में लागू हो गया है। पांच माह में सरकार ने इस पर बेहद तेजी से काम किया है। दरअसल, कई शहरों में संकरी गलियां होने से दिक्कत आई जहां ट्रक आदि नहीं पहुंच पाते थे। पूरी व्यवस्था जल्द ठीक कर दी जाएगी।

Scroll to Top