ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में गर्लफ्रेंड को लेकर कठौता चौराहे पर भिड़े दो गुट, फायरिंग से मची अफरातफरी

लखनऊ  (मानवीय सोच) विभूतिखंड थानाक्षेत्र के कठौता चौराहे पर शुक्रवार शाम को दो गुटों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इस दौरान चौराहे पर अफरातफरी और दहशत का माहौल हो गया। हमलावराें ने भाग रहे युवक की एसयूवी पर पथराव भी किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने देर रात एक नामजद सहित 12 पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों गुटों में रंजिश है।

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, मूलरूप से देवरिया के अक्षत अनिल त्रिपाठी अर्जुनगंज में रहते हैं। वह बायजूज में नौकरी करते हैं। अक्षत के मुताबिक, गोरखपुर के आयुष त्रिपाठी ने कठौता चौराहे पर चाय की दुकान पर शाम पांच बजे बातचीत के लिए बुलाया था। वह अपने चार-पांच साथियों के साथ पहुंचे। बातचीत के दौरान आयुष व उसके साथियों ने हमला बोल दिया। इस पर वह जान बचाकर भागे और किसी तरह एसयूवी तक पहुंचे। एसयूवी में बैठते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि चार राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। एसयूवी लेकर भागे तो हमलावरों ने पथराव कर दिया। इससे एसयूवी का शीशा टूट गया। किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

चौराहे पर भगदड़ देख राहगीरों ने दी सूचना
चौराहे पर भगदड़ की देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, चौराहे पर ही पुलिस चौकी है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में दोनों गुटों में संघर्ष साफ दिख रहा है। देर शाम को पीड़ित अक्षत थाने पहुंचा और आयुष व उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

गर्लफ्रेंड को लेकर चल रहा है विवाद
पुलिस के मुताबिक, दोनों गुटों में काफी पहले से विवाद है। डेढ़ महीने पहले भी एक युवती से दोस्ती को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हुई थी। इस दौरान युवती भी साथ थी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इधर, कुछ दिनों से फिर तनाव चल रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जनवरी 2021 में कठौता चौराहे पर हुई थी अजीत सिंह की हत्या
कठौता चौराहे पर अचानक शुक्रवार शाम को गोलियां तड़तड़ाईं तो लोग एक बार फिर सहम गए। आंखों के सामने 6 जनवरी 2021 का मंजर तैर गया। छह जनवरी 2021 को चौराहे पर अपनी गाड़ी में बैठते समय मऊ के गोहना मोहम्दाबाद के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह को गोलियों से भून दिया गया था। छह शूटरों ने 50 से अधिक राउंड गोलियां बरसाई थीं। मामले में जौनपुर के पूर्व सांसद का भी नाम सामने आया था। पुलिस ने मुख्य शूटर गिरधारी को मुठभेड़ में मार गिराया था, जबकि 11 लोग गिरफ्तार किए गए थे।

Scroll to Top