ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जेल में बंद वसीम रिजवी की जान को खतरा!

हरिद्वार   (मानवीय सोच) वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी के सरेंडर करने के बाद काली सेना प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप ने जेल में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी की जान को खतरा बताया है। उन्हाेंने  जेल और जिला प्रशासन के साथ-साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जेल के अंदर जितेंद्र नारायण त्यागी को सुरक्षा देने की मांग की है।

आनंद स्वरूप का कहना है कि इससे पहले भी जितेंद्र नारायण त्यागी को धमकी भरे कॉल और पत्र आते रहे हैं। इसके साथ ही पहले भी कुछ लोगों ने जिला कारागार में रिजवी को मारने की साजिश बनाई थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए थे। कहा कि मुख्यमंत्री और प्रशासन से मांग है कि उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।

वहीं मामले में जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने कहा जिस तरह कि सुविधाएं आम कैदियों को दी जाती हैं, वही सुविधाएं जेल में वसीम रिजवी को दी जा रही हैं। आपको बता दें कि पिछले साल हरिद्वार में हुई धर्मसंसद में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कोर्ट से मिली सशर्त जमानत की अवधि खत्म होने के बाद वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी ने शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सरेंडर कर दिया।

भारी सुरक्षा के बीच रिजवी को जिला जेल भेज दिया गया। बीते वर्ष नवंबर में हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में रिजवी पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप था। यूपी के डासना गाजियाबाद के शिवमंदिर के परमाध्यक्ष स्वामी यति नरसिंहानंद, वसीम रिजवी समेत कई संतों के खिलाफ एक समुदाय के लोगों ने भड़काऊ भाषण देने का केस दर्ज कराया था।

पुलिस ने वसीम रिजवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हरिद्वार जेल में बंद रहे आरोपी वसीम रिजवी को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त बेल दी थी। सशर्त बेल की अवधि पूरी होने पर सुप्रीम कोर्ट ने रिजवी को कोर्ट में सरेंडर करने के आदेश दिए थे, जिसके बाद शुक्रवार को रिजवी हरिद्वार कोर्ट पहुंचे। सीजेएम कोर्ट में रिजवी ने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने के आदेश दिए। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वसीम रिजवी को हरिद्वार जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

 

Scroll to Top