गायिका वैशाली बर्साला हत्या मामले में बड़ा खुलासा

अहमदाबाद (मानवीय सोच)  गुजरात पुलिस ने शनिवार को लोक गायिका वैशाली बर्साला की हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा किया है। 28 अगस्त को वलसाड जिले के पारदी तालुका में एक नदी के किनारे गायिका की डेड बॉडी पाई गई थी। 34 साल की वैशाली अपनी कार की पिछली सीट पर मृत पाई गई थी। गुजरात के साथ-साथ वो पूरे देश में अपने गरबा गायन के लिए प्रसिद्ध थीं।

8 लाख देकर दोस्त की हत्या करवाई
पुलिस सुप्रिटेंडेंट राजदीप सिंह जाला ने वैशाली के मौत का खुलासा करते हुए बताया कि वैशाली की हत्या के पीछे उसकी दोस्त का हाथ है। वैशाली की दोस्त बबीता ने एक एक आदमी को 8 लाख रुपए देकर वैशाली की हत्या करने को कहा था।

उधारी का मामला
पुलिस ने बताया कि गायिका से उसकी दोस्त ने कुल 25 लाख रुपए उधार लिए थे। बबीता उन पैसों को वापस गायिका को दे नहीं पा रही थी। इससे बचने के लिए बबीता ने सोचा कि क्यों न वो अपनी दोस्त को जान से ही मरवा दे। इसके लिए उसने एक आदमी को 8 लाख रुपए दिए।

गायिका के पति हितेश गिटार बजाते हैं। उन्होंने 29 अगस्त को अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को वलसाड जिले में एक नदी किनारे वैशाली की लाश मिली। घटना स्थल से वैशाली के कार की चाभी और स्मार्टफोन गायब थे।

कैसे हुई हत्या
पुलिस ने बताया कि हत्या के दिन बबीता ने वैशाली को एक खाली पड़े हीरे के फैक्टरी के पास बुलाया था। बबीता ने उसे उधार वापस देने के लिए कह वहां बुलाया था। बबीता घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर ही अपना स्कूटी छोड़ ऑटो रिक्शा से खाली पड़े हीरे के फैक्टरी के पास गई। जब वहां वैशाली अपने कार में पहुंची तो वहां पहले से ही बबिता हत्यारे के साथ उसका इंतजार कर रही थी। हत्यारे ने वैशाली ही हत्या की और उसके बाद कार में उसकी डेड बॉडी लेकर नदी के किनारे चले गए।

पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान फैक्टरी के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया। उस फुटेज के आधार पर ही उन्होंने बबिता को पकड़ा। पुलिस अभी हत्यारे की तलाश कर रही है। बबीता 9 महीने की गर्भवती है। उसने पहले पुलिस को चकमा देना चाहा लेकिन बाद में उसने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि बबीता के साथ वो संजीदगी से डील कर रहे हैं क्योंकि उसकी सेहत गर्भवती होने से ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *