ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

साइरस मिस्त्री की कार के उड़ गए थे परखच्चे

मुंबई (मानवीय सोच)  टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया। महाराष्ट्र में मुंबई के करीब पालघर जिले में हुए इस हादसे में साइरस मिस्त्री की कार के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट स्पॉट से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें साफ नजर आ रहा है कि कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इसके बाद कार का बुरा हाल हो चुका था। हादसे के बाद का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि हादसे के बाद कार के सेफ्टी बैलून्स भी खुल गए थे, लेकिन इसके बावजूद साइरस मिस्त्री की जान नहीं बच सकी।

अहमदाबाद से लौट रहे थे मुंबई
बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह अहमदाबाद से मुंबई के लिए वापस जा रहे थे। इसी दौरान पालघर के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गया है। कार में साइरस मिस्त्री के अलावा तीन और लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। अन्य दो लोगों को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने बताया कि कार में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री, जहांगीर दिंशा पंडोले, दारिस पंडोले और अनायता पंडोले सवार थे। इनमें दारिस पंडोले और अनायता पंडोले हादसे में जख्मी हैं।

सूर्या पुल पर हुआ हादसा
पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि हादसा अपराह्न लगभग 3.15 बजे हुआ। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। ऐसा लग रहा है कि यह एक दुर्घटना है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई।

 

Scroll to Top