IAS देवांश यादव के भाई की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत

मथुरा (मानवीय सोच)  मथुरा के जनरल गंज में रहने वाले IAS देवांश यादव के भाई यथार्थ यादव की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मथुरा आए विवाहिता के मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि 28 वर्षीय अनन्या यादव (हीना) की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व जनरल गंज, सदर निवासी यथार्थ यादव पुत्र देवेंद्र यादव से हुई थी।  देवेंद्र यादव कांग्रेस नेता हैं। वहीं उनका एक बेटा देवांश यादव आईएएस अधिकारी है, जो जम्मू में तैनात है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर अनन्या को प्रताड़ित कर रहे थे। आज दहेज की खातिर ही उसकी हत्या कर दी गई।

मायका पक्ष के लोगों का आरोप है कि IAS देवांश यादव के प्रभाव से पूरे मामले को रफा-दफा कराने का प्रयास किया जा रहा है। जबिक घटनास्थल के हालात देख साफ लग रहा है कि अनन्या की हत्या करने के बाद शव को पंखे से लटकाया गया है। मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का मुकदमा लिखे जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *