आगरा (मानवीय सोच) डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एक और लापरवाही सामने आई है। बीएड परीक्षाओं की तैयारियां नहीं कर पाने के कारण इसकी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। बीएड परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी तैयार नहीं हुए हैं। छह सितंबर से परीक्षाएं शुरू होनी थीं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार से बीएड प्रथम वर्ष (बैच 2020-23,2021-22) और द्वितीय वर्ष (2020-22) की परीक्षाएं शुरू होनी थी। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र तैयार नहीं हो पाए थे। नोडल केंद्र पर भी तैयारियां अधूरी थीं। इस लिहाज से विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाएं स्थगित करना ही उचित समझा। जल्द ही नई तिथि जारी कर दी जाएगी।
आठतक भरे परीक्षा फॉर्म
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएड वर्ष 2021-23 प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष 2020-2022 और एलएलबी, बीएएलएलबी सत्र 2022 के मुख्य एवं पूर्व छात्र परीक्षा फार्म भरने से वंचित हैं, ऐसे छात्र आठ सितंबर तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। इसके बाद इनको मौका नहीं दिया जाएगा।
