यूपी सरकार ने रेजिडेंट कमिश्नर को सौंपी राजू की देखरेख की जिम्मेदारी

(मानवीय सोच)  दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती हुए कॉमेडियन को 23 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी उनकी हालत में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। पिछले दिनों उनको इन्फेक्शन की वजह से बुखार हो गया था, जिसके बाद कॉमेडियन के परिवार वाले और फैंस काफी चिंतित हो गए थे। तीसरे दिन उन्हें बुखार से पूरी तरह आराम मिल गया है। राजू की देखरेख के लिए यूपी सरकार ने रेजिडेंट कमिश्नर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में आप राजू के स्वास्थ्य का हर एक अपडेट जानने के लिए इस लाइव कवरेज को फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *