ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने नागपुर में बिताए करियर के शुरुआती दिनों को किया याद

नागपुर (मानवीय सोच)   भारत के प्रधान न्यायाधीश  उदय उमेश ललित  ने एक वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत में महाराष्ट्र के नागपुर  शहर में बिताए दिनों को शनिवार को याद किया और भावुक हो गए. उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मान संमारोह में अपने सम्बोधन में उन्होंने सीजेआई के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अपने सर्वाेत्तम ज्ञान और क्षमता के अनुसार सब कुछ करने का वादा किया.

उन्होंने कहा कि नागपुर में बोलते हुए उन्हें पुराने दिनों की याद आ रही है, जब उन्होंने कानूनी पेशे की अपनी यात्रा शुरू की थी. सीजेआई ने रुडयार्ड किपलिंग की एक कविता का उल्लेख किया, जिसमें यह कहा गया है कि जीवन एक यात्रा है.

वह इस दौरान भावुक हो गये और सम्बोधन के दौरान कुछ क्षण के लिए आंसू के माध्यम से आंखों से निकल रहे जज्बातों को अपने काबू में किया.

उन्होंने आंसू पोंछे और भावनाओं पर काबू न रख पाने के लिए क्षमा मांगी. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे सिर्फ एक वादा करना है… मैं अपनी पूरी जानकारी और क्षमता के अनुसार सब कुछ करूंगा.”

Scroll to Top