ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ; यूक्रेन युद्ध पर भारत के स्वतंत्र रुख, समस्या से दृढ़ता के साथ निपटने को विश्व ने सराहा

अहमदाबाद (मानवीय सोच)   विदेश मंत्री एस. जयशंकर  ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन युद्ध  पर भारत के स्वतंत्र रुख और समझौतों का उल्लंघन करते हुए चीन द्वारा सीमा (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के पास ‘सैनिकों की तैनाती” किये जाने के बाद उसके(भारत के) दृढ़ रुख की पूरे विश्व ने सराहना की है. ‘भारतीय विदेश नीति : परिवर्तनकारी दशक’ विषय पर भारतीय प्रबंधन संस्थान  अहमदाबाद में व्याख्यान देते हुए उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध पर स्वतंत्र रुख अपना कर भारत ने कई देशों की भावनाओं को व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस तरह की परिस्थितियों में देशों पर कोई एक पक्ष चुनने का भारी दबाव रहता है. उन्होंने कहा, ‘‘यह कि हमने स्वतंत्र रुख अपनाया है, यह कि हमने हमारे लोगों के कल्याण के दृष्टिकोण से जिन फैसलों को सही समझा, वही फैसला लिया है, इस बात की पूरी दुनिया ने सराहना की है.”

जयशंकर ने कहा, ‘‘दो साल पहले महामारी के बीच में चीन ने समझौते का उल्लंघन करते हुए हमारी सीमा के करीब सैनिक तैनात कर दिये. हम अपने रुख पर कायम रहे और दो साल से हम उस पर काम कर रहे हैं, कोई नरमी नहीं बरत रहे हैं और मुझे लगता है कि विश्व ने इसकी (हमारे रुख की) सराहना की है.”उन्होंने कहा कि वैश्विक समुदाय ने देखा कि भारत जमीनी स्तर पर मजबूत और अपने हितों को सामने रखने में मुखर भी हो सकता है. जयशंकर ने कहा कि भारत ने जिस तरह से कोविड-19 महामारी और टीकों का प्रबंधन किया, डिजिटल भारत का उभर कर सामने आना, नवीकरणीय ऊर्जा हब के रूप में उसका उभरना, भारतीय अर्थव्यवस्था का फिर से पटरी पर लौटना, जैसे उसने यूक्रेन में फंसे अपने छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला और स्वच्छ भारत ने देश की छवि सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के लिए भारत को सही रूप में समझना आवश्यक है… भारत अब पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और एक दशक पहले हम 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हुआ करते थे… एक डिजिटल भारत, जो महामारी के बाद और मजबूत बनकर सामने आया है, आज दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और यही सच्चाई है.” विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के पास ‘‘जनांकिकीय रुप से चुनौति भरी दुनिया की तमाम कमियों” को दूर करने की क्षमता और प्रतिभा है और वह ‘‘सभ्य राष्ट्र है जिसकी अपनी विरासत है, अपनी संस्कृति है और अपना अनुभव है.”

जयशंकर ने कहा कि भारत ऐसा लोकतंत्र है जो अपनी समस्याओं पर चर्चा करता है, अपनी जनता की देखभाल कर सकता है और उसके पास ‘‘दुनिया के अन्य लोगों के लिए समय और जगह भी है.” उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 साल में हमने यही ‘ब्रांड इमेज’ बनायी है और मेरा मानना है कि इसने देश की छवि बदली है और मेरा मानना है कि काम अभी चल रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि यह अभी चलता ही रहेगा.”

 

Scroll to Top