ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने दिए आदेश ; एसटीएफ करेगी बीएएमएस परीक्षा की कॉपी बदले जाने के मामले की जांच

आगरा (मानवीय सोच)  डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस परीक्षा की कापियां बदलने के मामले की जांच उत्तर प्रदेश एसटीएफ करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए एसटीएफ द्वारा जांच कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इस मामले में आगरा पुलिस अब तक डॉक्टर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक को 27 अगस्त को बीएएमएस की कापियां बदलने की सूचना मिली थी। इस पर जांच की गई थी। सेंट जोंस और आगरा कॉलेज से कापियां उठाने वाले टेंपो चालक देवेंद्र को पकड़ा था। वह सेंट जोंस कॉलेज से कापियां उठाने के बाद आगरा कॉलेज के बजाय मोती कटरा स्थित एक अहाते में चला गया था। 

दिल्ली से आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार 

बाद में कापियां छलेसर पहुंचकर एजेंसी को उपलब्ध कराई थीं। इसमें दो बंडल कापियां गायब मिलीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था। कापियां बदलने वाले गिरोह की आशंका पर पड़ताल की गई। पुलिस ने देवेंद्र के मोबाइल को चेक किया। इसमें कई जानकारी हाथ लगीं। शनिवार को पुलिस ने डॉ. अतुल यादव को दिल्ली से गिरफ्तार किया। 

डॉक्टर फिरोजाबाद के शिकोहाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी अतुल यादव से पूछताछ की। उसके पास से दस्तावेज बरामद किए। आरोपी डॉक्टर कई छात्रों के संपर्क में था। उनसे पास कराने का ठेका लिया था। इसके लिए 30 से 50 हजार एक विषय के लेता था। पुलिस ने डॉक्टर को जेल भेज दिया। जांच में पता चला है कि इस गैंग का सरगना छात्र नेता है। 

Scroll to Top