ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीजेपी नेताओं की बैठक में बोले अमित शाह ; उद्धव ठाकरे को सबक सिखाने की है जरूरत

मुंबई  (मानवीय सोच) मुंबई में आयोजित बीजेपी नेताओं की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के मुख्य रणनीतिकार अमित शाह ने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के साथ धोखाधड़ी की है, ऐसे में उन्हें “सबक सिखाने की जरूरत है.” सूत्रों की मानें तो पार्टी नेताओं की बैठक में शाह ने ये कहा, ” हम राजनीति में सबकुछ बर्दाश्त कर सकते हैं पर धोखाधड़ी नहीं.” 

बकौल सूत्र शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि अपनी पार्टी में हुई टूट और उसके बाद हुई अन्य घटनाओं के जिम्मेदार वे खुद हैं.  उनकी ‘लालच’ के कारण पार्टी उनके खिलाफ हो गई. ये कहकर उन्होंने उन सभी आरोपों पर विराम लगाने की कोशिश की जो ये कहते हैं कि एकनाथ शिंदे की बगावत और महाराष्ट्र में सत्ता में बीजेपी का हाथ है. 

शाह ने कहा, ” उद्धव ठाकरे ने न केवल बीजेपी को धोखा दिया, बल्कि ” शिवसेना की विचारधारा को भी धोखा दिया है और महाराष्ट्र के लोगों के जनादेश का भी अपमान किया है”. सूत्रों के अनुसार शाह ने कहा कि उनकी पार्टी आज उनकी “सत्ता के लालच” के कारण टूट गई है. न कि बीजेपी के कारण.” शाह ने कहा, ” आज मैं फिर से कहना चाहता हूं कि हमने कभी उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद का वादा नहीं किया था. हम ऐसे लोग हैं जो खुलेआम राजनीति करते हैं, बंद कमरों में नहीं.”

शाह ने कहा, ” जो राजनीति में धोखाधड़ी करते हैं, उन्हें सजा तो मिलनी ही चाहिए.” उन्होंने घोषणा की कि ये सजा उन्हें मुंबई में आगामी निकाय चुनावों के लिए “मिशन 150″ के माध्यम से दिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी और असली शिवसेना वाले गठबंधन का ये मकसद होना चाहिए कि वे बीएमसी चुनाव में कम से कम 150 सीट जीते. जनता पीएम मोदी की नेतृत्व वाली बीजेपी के साथ है. ना कि नीति से धोखाधड़ी करने वाले उद्धव ठाकरे की पार्टी के साथ.”

 

Scroll to Top