ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस की संपत्ति, खातों की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश देने की याचिका पर सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) आयकर विभाग  को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  की संपत्तियों और खातों की जानकारी इकट्ठा करने के निर्देश देने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट  ने सुनवाई से इनकार किया है. कोर्ट ने कहा है कि हमें इस याचिका पर विचार करने का कोई औचित्य नहीं लगता. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कानून के तहत उपलब्ध वैकल्पिक उपाय का लाभ उठाने को कहा.  

जितेन सिंह विशेन की ओर से पेश विष्णु शंकर जैन ने कहा था कि आयकर विभाग को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राज्यों और अन्य इकाइयों द्वारा रखी गई संपत्तियों और खातों का विवरण प्राप्त करने/ एकत्र करने का निर्देश दिया जाए. साथ ही कर छूट दिए बिना कर देयता का आकलन करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं. 

जनहित याचिका में चुनाव आयोग को यह निर्देश देने की भी मांग की गई है कि पार्टियों को ITR दाखिल करने और इसे ECI को जमा करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें और इसकी एक प्रति पार्टी की वेबसाइट पर भी अपलोड की जाए.  

जस्टिस हेमंत गुप्ता की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि यह ऐसा मामला नहीं है जिसे अदालत में आना चाहिए. पीठ ने विष्णु जैन को दिल्ली हाईकोर्ट से संपर्क करने का सुझाव देते हुए कहा याचिकाकर्ता कानून के तहत उपलब्ध वैकल्पिक उपाय का लाभ उठा सकता है.

Scroll to Top