योगी सरकार आज नई एमएसएमई नीति पर लगा सकती है मुहर; यूपी में छोटे उद्योगों को मिलेंगी ज्‍यादा सुविधाएं

लखनऊ  (मानवीय सोच)  यूपी में छोटे उद्योग लगाने वालों को और अधिक सुविधाएं देने के लिए योगी आदित्‍यनाथ सरकार  मंगलवार को नई एमएसएमई नीति‍ को मंंजूरी दे सकती है। सीएम योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को 11 बजे कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है।

इसमें नई एमएसएमई नीति के अलावा नई सौर ऊर्जा नीति समेत एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। इसी माह शुरू होने वाले विधानसभा सत्र की तिथियों संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लगा सकती है।

कैबिनेट की बैठक में फर्रुखाबाद में संकिसा बसंतपुर और अयोध्या में मां कामाख्या नगर पंचायत बनाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही नगरीय उपयोग प्रभार शुल्क लगाने के लिए उत्तर प्रदेश विकास अधिनियम में संशोधन संबंधी प्रारूप को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।

इस अध्यादेश को इसी मानसून सत्र में रखने की तैयारी है। इसके अलावा दो विकास प्राधिकरणों की सीमा विस्तार संबंधी प्रस्ताव को भी कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *