ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लुलु मॉल में गार्डों की नज़र से बच अब महिला ने पढ़ी नमाज

लखनऊ  (मानवीय सोच)   लुलु मॉल में नमाज पढ़े जाने का विवाद एक बार फिर खड़ा करने की कोशिश है। अब एक महिला ने पुलिस और गार्डों की नज़र से बचकर मॉल में नमाज पढ़ी। महिला का वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंची सुशांत गोल्‍फ सिटी थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि ‘लाइव हिन्‍दुस्‍तान’ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

लुलु मॉल का यह वीडियो सोमवार को फिर वायरल हुआ। इसमें कुछ महिलाओं से घिरी एक महिला नमाज पढ़ते हुए दिखाई पड़ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि वहां कुछ महिलाएं और एक-दो बच्चे खड़े हैं। कुछ युवक भी मौजूद हैं। इसी दौरान बुरका पहने एक महिला फर्श पर बैठकर नमाज पढ़ रही है। इसी बीच कोई चुपके से वीडियो बनाता है और वॉशरूम की ओर निकल जाता है। जानकारी होने पर सुशांत गोल्फ सिटी थाना इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरि टीम के साथ मॉल पहुंचे। सीसी कैमरों की फुटेज निकलवा कर चेक कराई गई। 

इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरि ने बताया कि सोमवार रात वायरल वीडियो का पता चला। जिसमें एक महिला के माल में नमाज पढ़ने का दावा किया गया है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि मॉल प्रशासन की तरफ से भी पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। इसकी पड़ताल की जाएगी।

13 जुलाई को भी जारी हुआ था वीडियो

लुलु मॉल में नमाज विवाद थम नहीं रहे हैं। उद्घाटन के बाद 13 जुलाई को मॉल में युवकों के नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आया था। जिसके बाद हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों ने मॉल में हनुमान चालीस पढ़ने का प्रयास किया था। कुछ लोगों ने मॉल के बाहर प्रदर्शन भी शुरू कर दिया था। कई दिनों तक चले विवाद के बाद पुलिस ने मॉल में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तैयार की थी। पुलिस कर्मी और मॉल के सुरक्षा गार्डों की नजर बचा कर महिला के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हो गया।

Scroll to Top