ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

निजी मेडिकल स्टोर में मिली सरकारी अस्पताल की दवा

लखनऊ  (मानवीय सोच)  सरकारी अस्पताल की दवा निजी मेडिकल स्टोर पर बेची जा रही है। इस मामले का खुलासा जौनपुर जिले में हुआ है। इस पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तीन फार्मासिस्ट को निलंबित करने का आदेश दिया है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश के विभिन्न जिला अस्पतालों की दवाओं को निजी मेडिकल स्टोर पर बेचने की शिकायतें मिल रही हैं। पिछले दिनों जौनपुर के दौरे पर गए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से स्थानीय नेताओं ने भी शिकायत की थी। इस पर जिला चिकित्सालय के बाहर मेडिकल स्टोर से खरीदी गई कुछ दवाओं के बैच नंबर का मिलान किया गया।

इस दौरान पाया गया कि निजी मेडिकल स्टोर से खरीदी गई दवाओं के बैच नंबर सरकारी दवा खरीद के हैं। इस खुलासे के बाद फार्मासिस्ट संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार मौर्य और अखिलेश कुमार उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ने तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की।

सीएमएस कार्रवाई के दायरे में
व्यवस्थाओं को दुरुस्त रख पाने में नाकाम अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। सरकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फर्जी दस्तावेजों के सहारे हासिल की नौकरी, जांच के बाद बर्खास्त 
कौशाम्बी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फर्जीवाड़ा कर नौकरी हासिल करने का खुलासा हुआ है। जांच में सेवा पुस्तिका में गड़बड़झाले का पता चला। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। भ्रष्टाचार कर अवैध धन जुटाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

कौशाम्बी स्थित सरसवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपर शोध अधिकारी श्रवण कुमार यादव की तैनाती थीं। आरोप हैं कि श्रवण ने जाली दस्तावेज व सेवा पुस्तिका के सहारे नौकरी हासिल की। शिकायत के बाद मामले की सर्तकता जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए गए। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की संस्तुति के बाद श्रवण कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही भ्रष्टाचार कर अवैध तरीके से धन जुटाने के संबंध में एफआईआर भी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Scroll to Top