ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्तार के करीबी अफरोज की 43 करोड़ की संपत्ति कुर्क

सोनभद्र   (मानवीय सोच)  बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबियों की मुश्किलों बढ़ती जा रही हैं। मुख्तार गिरोह के सक्रिय सदस्य अफरोज के परिवार से जुड़ी 43 करोड़ की संपत्ति कुर्क। अफरोज के भाई उमेर खां की पत्नी यास्मीन बानो के नाम से ओबरा में करीब दो करोड़ का मकान और पटवध में 40 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। बाराबंकी में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट से जुड़े मामले में कार्रवाई हो रही है। 

मंगलवार को ओबरा तहसील में गिरोह के सक्रिय सदस्य अफरोज खां के परिवार से जुड़ी 43 करोड़ की चार संपत्ति बाराबंकी पुलिस ने कुर्क की। इसमें ओबरा बाजार में निर्मित दो करोड़ रुपये का मकान और पटवध गांव में करीब 40 करोड़ रुपये मूल्य की दुकानें व जमीन है। यह संपत्ति अफरोज के भाई उमेर खां की पत्नी यास्मीन के नाम पर है। मुख्तार गिरोह पर जिले में यह पहली कार्रवाई है। माफिया से संबंध रखने वाले अन्य लोगों में भी इस कार्रवाई के बाद खलबली मच गई है। 

बाराबंकी के बहुचर्चित एंबुलेंस प्रकरण में मुख्तार अंसारी के साथ गाजीपुर निवासी अफरोज खां उर्फ चुन्नू भी मुख्य आरोपी है। उस पर आपराधिक षडयंत्र कर दस्तावेजों के आधार पर एंबुलेंस खरीदने और गिरोह बनाने पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। इसी मामले में बाराबंकी के जिलाधिकारी न्यायालय ने अफरोज खां व उसके भाई उमेर खां से जुड़ी संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है। तीन सितंबर को जारी आदेश के अनुपालन में बाराबंकी पुलिस मंगलवार को ओबरा पहुंची। तहसील प्रशासन से मिलकर कुर्की की कार्रवाई शुरू की।

एसडीएम राजेश सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने ओबरा के बिल्ली मारकुंडी में निर्मित उमेर खां की पत्नी यास्मीन बानो के नाम पर दर्ज तीन मंजिला मकान व जमीन को कुर्क किया। इसकी मुनादी कराते हुए दीवारों पर सूचना अंकित कराई गई। एसडीएम राजेश सिंह ने बताया कि मकान की कीमत करीब दो करोड़ 10 लाख और जमीन करीब 23 लाख रुपये की है। इसी तहसील क्षेत्र के पटवध में करीब 39 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन और 1.60 करोड़ मूल्य का कटरा (दुकानें) कुर्क किया गया है।

Scroll to Top