ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

200 गांवों में मनरेगा ठप ; मजदूर परेशान

अंबेडकरनगर  (मानवीय सोच)  मनरेगा के तहत लगभग दो सौ गांवों में काम ठप पड़ा है। दरअसल बारिश के चलते कहीं तालाबों में पानी भरा है तो कहीं चकमार्गों पर अवैध कब्जे के चलते फसल खड़ी है। पुराने कार्यों का भुगतान न होने से भी मजदूर किनारा कसे हुए हैं। इसके चलते तमाम गांवों में मनरेगा के तहत काम हो पाना कठिन हो गया है। इसका सीधा असर विकास कार्यों पर पड़ रहा है। सोमवार को टीम ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का जायजा लिया तो कुछ इस प्रकार की समस्याएं सामने आईं।
नारी मेहनाजपुर: मजदूरों को काम का इंतजार
जलालपुर विकास खंड के नारीपुर मेहनाजपुर ग्रामसभा में टीम पहुंची तो चारों तरफ अव्यवस्थाएं ही मिलीं। मनरेगा मजदूर संतराम व फिरतू ने कहा कि लगभग एक माह से मनरेगा के तहत काम ठप पड़ा हुआ है। मजदूरों को काम मिलने का इंतजार है। काम न मिलने से रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि गांव में विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। शीघ्र ही नए कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

मुरवाह: मजदूरों को खर्च चलाना मुश्किल
जलालपुर तहसील क्षेत्र के मुरवाह गांव में भी मनरेगा के तहत कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। मजदूर सेवाराम व संतराम ने कहा कि बारिश का मौसम प्रारंभ होने से पहले ही योजना के तहत कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। सुचारु रूप से कार्य न मिलने पर परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। फिलहाल काम शुरू होने की उम्मीद भी नहीं दिखती। ऐसे में अब दूसरा काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार नेे कहा कि तालाब का सौंदर्यीकरण होना है। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

गोविंदापुर: पुराने काम का नहीं हुआ भुगतान
भीटी तहसील क्षेत्र के गोविंदापुर गांव में टीम पहुंची तो गांव के मजदूर गिरिजाशंकर व मदनलाल ने कहा कि लगभग दो माह से मनरेगा के तहत कार्य नहीं हुआ है। काम न मिलने से आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। इसे लेकर कई बार जिम्मेदारों से शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। ग्राम प्रधान सीता वर्मा ने कहा कि पुराना जो कार्य कराया गया था, उसका भुगतान अब तक नहीं हो सका है। इसके चलते नया काम नहीं कराया जा रहा है। पुराना भुगतान होते ही नया काम प्रारंभ कर दिया जाएगा।

इटवा तेजापुर: दूसरी जगह कर रहे मजदूरी
भीटी विकास खंड के इटवा तेजापुर गांव में मौजूदा समय में मनरेगा के तहत काम ठप पड़ा है। इससे मनरेगा मजदूरों के समक्ष मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। मजदूर अशोक व कृष्णचंद्र ने कहा कि लंबे समय से मनरेगा के तहत कार्य न होने से घर का खर्च चलाने के लिए अन्यत्र मजदूरी करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान अनुराधा सिंह ने कहा कि चकमार्ग पर धान की फसल खड़ी होने के चलते निर्माण नहीं हो रहा है। शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

नए नियम से कामों में आएगी तेजी
मनरेगा उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मिश्र का कहना है कि मनरेगा के तहत होने वाले काम को लेकर शासन द्वारा जो नई गाइडलाइन जारी की गई है, उससे योजना के तहत होने वाले काम में तेजी आएगी। ग्रामसभा में ही वर्क आईडी व मस्टर रोल तैयार किया जाएगा। ऐसे में मनरेगा मजदूरों के भुगतान में आसानी होगी।

Scroll to Top