ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लिज ट्रस ने संभाला UK पीएम का कार्यभार, भारत से कैसे रहेंगे संबंध?

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  लिज ट्रस ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। महारानी एलिजाबेथ ने उन्हें ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के तौर पर औपचारिक नियुक्ति दी। उधर, भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा कि लिज ट्रस के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंधों को और मजबूत किया जाएगा। लिज़ ट्रस यूके-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। वह भारत को अच्छी तरह से जानती है और पिछले 18 महीनों में तीन बार यात्रा कर चुकी है।

ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने मंगलवार को भारत-ब्रिटेन आर्थिक संबंधों के बारे में समाचार एजेंसी एएनआई से बात की। कहा कि एक सुरक्षित इंडो-पैसिफिक को सुनिश्चित करने के लिए आपसी सहयोग की आवश्यकता है। कहा कि “भारतीय-ब्रिटेन की अर्थव्यवस्थाएं पहले से ही काफी करीब से जुड़ी हुई हैं, हमारा लक्ष्य 2030 तक व्यापार को दोगुना करना है।”

उन्होंने कहा, “आर्थिक संबंध नौकरियों और रणनीतिक संबंधों के साथ-साथ अगले 25 वर्षों में हमारे सामने आने वाली चुनौतियों के लिए अच्छे हैं।” रक्षा सहयोग पर पिछले साल के समझौते को दोहराते हुए एलिस ने कहा कि नए नेता के तहत औद्योगिक और राजनीतिक सहयोग की काफी गुंजाइश है।

गौरतलब है कि लिज ट्रस, जिन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी के चुनाव में पूर्व चांसलर और बोरिस जॉनसन सरकार में वित्त मंत्री रहे ऋषि सुनक को हराया। बोरिस जॉनसन के स्थान पर लिज ट्रस ने ब्रिटेन के नए प्रधान मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। उधर, ट्रस की जीत पर बधाई देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ट्रस के नेतृत्व में ब्रिटेन के साथ संबंधों को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने कहा, “भारत-ब्रिटेन सहयोग को उच्च स्तर तक ले जाने की आपकी प्रतिबद्धता जगजाहिर है। विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हमारे संबंध और आगे बढ़ेंगे।”

Scroll to Top