ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली से लखनऊ पहुंची आबकारी नीति की जांच

लखनऊ  (मानवीय सोच)  दिल्ली की आबकारी नीति पर जांच की आंच लखनऊ तक पहुंच चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को शराब कंपनी के पूर्व अधिकारी मनोज राय के विभूतिखंड स्थित आवास पर छापा मारा। यही नहीं, इस मामले में ईडी ने देश भर में 30 जगहों पर रेड डाली है। इस मामले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपों के घेरे में हैं। जानकारी के मुताबिक ईडी ने मंगलवार को विभूतिखंड स्थित ओमेक्स हाइट सोसाइटी में मौजूद शराब कंपनी के पूर्व अधिकारी मनोज राय के घर पर रेड डाली। दरअसल इस मामले में सीबीआई के अलावा ईडी ने भी एफआईआर दर्ज की है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक ईडी ने ओमेक्स हाइट सोसाइटी के फ्लैट नंबर 1003 में रेड डाली जहां शराब कंपनी बर्नाड रिचर्ड कंपनी के पूर्व अधिकारी मनोज राय रहते हैं। सीबीआई और ईडी दोनों ने मनोज राय को आरोपी बनाया है। यही नहीं, इस मामले में ईडी ने देशभर के 30 जगहों पर छापेमारी की है। राजधानी दिल्ली के अलावा देश के कई राज्यों में ईडी की छापेमारी हो रही है। ईडी दिल्ली के अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, हैदराबाद, बेंगलुरु और लखनऊ में छापेमारी कर रही है।

ईडी की छापेमारी में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का घर शामिल नहीं है। आबकारी नीति मामले में अपनी एफआईआर में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया का नाम आरोपियों में शामिल किया है।

Scroll to Top