ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘योगी का बुलडोजर’, शिवपाल यादव की पार्टी के नेता का गेस्ट हाउस बना मिट्टी का ढेर

कानपुर  (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला है। बुधवार को कानपुर में बर्रा बाईपास चौराहे पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता विनोद प्रजापति के गेस्ट हाउस दिव्यांशी गार्डेन को गिरा दिया गया। कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक ये गेस्ट हाउस विकास प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया था।  2000 वर्गगज से भी ज्यादा क्षेत्रफल में फैला विनोद प्रजापति का ये गेस्ट हाउस दिव्यांशी गार्डेन साल 2009 में बनाया गया था।

बुधवार को केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के निर्देश पर ओएसडी सत शुक्ला के नेतृत्व में गई टीम ने गेस्ट हाउस पर बुलडोजर चलाकर इसे मिनटों में ढहा दिया। कहा जा रहा है कि इसका नक्शा भी पास नहीं था। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर विनोद प्रजापति पर अलग से कार्रवाई भी की जाएगी। अधिकारियों के कहना है कि इस मामले में विनोद प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। सत शुक्ला ने इस दौरान कहा कि ऐसे अवैध निर्माण पर कार्रवाई होती रहेगी।

जानकारी के मुताबिक बर्रा के जूही कलां इलाके में हावई पर मौजूद प्रसपा नेता का ये गेस्ट हाउस बीस साल से चल रहा था। अधिकारियों का कहना है कि कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया तो ध्वस्तीकरण का ये आदेश जारी किया गया। करीब दो साल पहले गेस्ट हाउस को सील भी किया गया था लेकिन आरोप है कि प्रसपा नेता ने सील तोड़कर दोबारा गेस्ट हाउस चालू कर दिया। प्रसपा नेता पर सरकारी जमीन कब्जा करने, सील तोड़ने और नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है और अब धवस्तीकरण की कार्रवाई के खिलाफ आरोपी नेता के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।

 

Scroll to Top