ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पॉलीटेक्निक संस्थाओं में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू

लखनऊ   (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए बुधवार से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो गई है। 23 सितंबर तक चलने वाली काउंसलिंग तीन चरणों में होगी। 24 सितंबर से नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव राम रतन ने बताया कि काउंसलिंग से संबंधित ज्यादा जानकारी परिषद की वेबसाइट  jeecup.admissions.nic से प्राप्त की जा सकती है। प्रथम चरण के लिए पंजीकरण सात से नौ सितंबर तक होंगे। इसी दौरान छात्र सीट भी लॉक कर सकेंगे।

प्रथम चरण का सीट अलॉटमेंट परिणाम 10 सितंबर को जारी किया जाएगा। 11 से 13 सितंबर तक प्रथम चरण के छात्र तीन हजार रुपये सिक्योरिटी मनी जमा कर सीट को फ्लोट कर सकेंगे। भरी गई सीटों में कोई सुधार व परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के लिए प्रदेश में 60 राजकीय व अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थानों में सहायता केंद्र बनाया गया है। समस्या होने पर छात्र यहां संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वे jeecuphelp@gmail.com पर भी समस्या भेज सकते हैं। परिषद में स्थापित कॉल सेंटर के नंबर 0522- 2630667, 2630106 और 2630695 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Scroll to Top