ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ब्रिटेन की गृहमंत्री पद से प्रीति पटेल का इस्तीफा चर्चा में क्यों है?

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  ब्रिटिश पीएम के चुनाव में लिज ट्रस की जीत के तुरंत बाद ब्रिटेन की गृह मंत्री भारतीय मूल की प्रीति पटेल ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि गुजराती मूल की पटेल ने देश के निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लिखे त्याग पत्र में कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के लिए निर्वाचित हुईं लिज ट्रस का संसद में समर्थन करेंगी। लेकिन उनका इस्तीफा देना देश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस्तीफे में लिज ट्रस को दी बधाई
दरअसल, प्रीति पटेल ने जॉनसन को लिखे पत्र में पद की जिम्मेदारी संभालते हुए अपनी कई उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने अवैध आव्रजन की समस्या से निपटने के लिए भारत एवं अन्य देशों के साथ आव्रजन और गतिशीलता भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने का जिक्र किया। उन्होंने अपने त्याग पत्र में लिखा कि मैं लिज ट्रस को पार्टी का नया नेता चुने जाने पर बधाई देती हूं और उन्हें हमारे नए प्रधानमंत्री के रूप में अपना समर्थन दूंगी।

बोरिस जॉनसन की करीबी सहयोगी रहीं
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की करीबी सहयोगी रहीं भारतीय मूल की वरिष्ठ मंत्री पटेल को ट्रस के करीबी सहयोगियों में शामिल नहीं किए जाने की व्यापक संभावना जताई जा रही थी। लिज ट्रस की जीत से पहले ही ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि ट्रस प्रधानमंत्री बनते ही पटेल को गृहमंत्री पद से हटा देंगी।

इस्तीफे की टाइमिंग सवालों के घेरे में
इसके बाद ऐसा हुआ भी, ब्रिटेन की नव नियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री नियुक्त करने समेत अपनी कैबिनेट के शीर्ष पदों पर नियुक्ति की मंगलवार को घोषणा कर दी। ऐसे में प्रीति पटेल ने पहले ही इस्तीफा देना उचित समझा। लेकिन इसके बावजूद भी लिज ट्रस की जीत के तुरंत बाद प्रीति पटेल के इस्तीफा देने की टाइमिंग सवालों के घेरे में है।

पता था कि लिज ट्रस बाहर करेंगी
हालांकि प्रीति पटेल एकमात्र मंत्री नहीं हैं, जिन्होंने ट्रस की जीत के बाद कैबिनेट से इस्तीफा दिया है। संस्कृति मंत्री नैडिन डोरिस ने भी ट्रस की जीत के बाद पद से इस्तीफा दे दिया लेकिन उन्हें पद पर बने रहने को कहा गया। जबकि प्रीति पटेल के मामले में उन्हें इस तरह कैबिनेट में बने रहने की कोई पेशकश नहीं की गई। प्रीति पटेल ने लिज ट्रस द्वारा बाहर का रास्ता दिखाए जाने की शर्मिंदगी से खुद को बचाते हुए इस्तीफा देना सही समझा।

लगातार आलोचना होती रही
वैसे भी गृह मंत्री के रूप में प्रीति पटेल की लगातार आलोचना होती रहती थी। यहां तक कि आलोचकों ने उनके इस्तीफे को पिंड छूटना  बताते हुए उन्हें सबसे खराब गृह मंत्री बता डाला। उधर लिज ट्रस ने भारतीय मूल की एक और महिला सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री बनाया है। सुएला प्रीति पटेल की जगह लेंगी।

Scroll to Top