ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जेसीबी पर बैठकर स्कूली बच्चों ने पार किया पुल

कर्नाटक  (मानवीय सोच)  पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के बाद राजधानी बेंगलुरु सहित कई जिलों में बाढ़ आ गई है। हालत कुछ ऐसी हो गई है कि सड़कें पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं, नदीं-नाले सब उफान पर हैं। बाढ़ की वजह से आम जनता को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बारिश ने राज्य की राजधानी बेंगलुरु समेत आपपास के जिलों में व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। इस बीच छात्रों के पुल पार करते हुए एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उनको जेसीबी मशीन पर बैठकर नदी के ऊपर बने पुल को पार कराया जा रहा है। 

सामने आए करीब 32 सेकेंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दर्जन से अधिक स्कूली छात्रों को जेसीबी के आगे वाले लोडर और ड्राइवर सीट के आस-पास बैठकर एक पुल को पार कराया जा रहा है। पुल की लंबाई देखने से लग रहा है कि वो किसी नदी पर बना हुआ है। पुल के दोनों छोर पर लोगों की भीड़ भी खड़ी दिखाई दे रही है। बाढ़ के बाद का यह नजारा कर्नाटक के बागलकोट के गुलेदागुड्डा शहर का है। भारी बारिश की वजह से पानी पुल के ऊपर से ओवरफ्लो होने लगा था। छात्रों को इस पार से उस पार कराने वाली जेसीबी मशीन स्थानीय ग्रामीण की ही थी।

कुछ जगहों पर लोगों ने ट्रैक्टर का लिया सहारा

बारिश और जलजमाव की वजह से कई स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है और कुछ दिनों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की है, जबकि कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने की सलाह दी है। आउटर रिंग रोड और सरजापुर रोड के ज्यादातर इलाके, जहां आईटी कंपनियों के कार्यालय हैं, वहां झील सा नजारा है और वहां यातायात प्रभावित हुआ है। लोगों को उनके गंतव्यों तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लेते हुए भी देखा गया।

90 साल में ऐसी अप्रत्याशित बारिश नहीं हुई थी

देश की आईटी राजधानी के नाम से प्रसिद्ध शहर में मंगलवार को जगह-जगह दो पहिया वाहन चालकों को पानी से भरी सड़कों पर अपने वाहनों को धकेलते और पैदल यात्रियों को घुटनों तक पानी से गुजरते देखा गया। राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, ‘कर्नाटक, विशेष रूप से बेंगलुरु में पिछले 90 साल में ऐसी अप्रत्याशित बारिश नहीं हुई थी। सभी जलाशय भर गए हैं और उनमें क्षमता से अधिक पानी है। लगातार बारिश हो रही है, हर दिन वर्षा हो रही है।’

Scroll to Top