ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘कर्तव्य पथ’ के उद्घाटन के दिन कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  8 सितंबर को दिल्ली में नरेंद्र मोदी सेंट्रल विस्टा और कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन समारोह को देखते हुए दिल्ली के सभी सरकारी ऑफिस और सरकारी विभाग के कर्मचारियों को कल वर्क फ्रॉम होम ( घर से काम ) करना है। उद्घाटन समारोह के चलते भीड़-भाड़ और यात्रा की असुविधा से बचने के लिए ऐसा फैसला लिया गया है। 8 सितंबर को शाम 6 बजे के आसपास सेंट्रल विस्टा और कर्तव्य पथ का उद्घाटन होगा।

ट्रेफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी
ऑफिस के साथ-साथ उद्घाटन समारोह के आसपास की सभी सड़कों को भी बंद कर दिया जाएगा। शाम 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक इलाके की सभी सड़कें बंद रहेंगी। सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है।

शाम 6 से 9 यातायात बंद
दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि पैदल चलने वाले यात्रियों और बच्चों की सुरक्षा को विशेष तौर से ध्यान में रखकर उपाय किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कुछ अहम सड़कों पर आम ट्रैफिक को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक डायवर्ट किया जाएगा। यानी इन मार्गों पर आम यातायात बंद रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस के एडवाइजरी के मुताबिक तिलक मार्ग (सी-हेक्सागन से लेकर भगवान दास रोड क्रॉसिंग), पुराना किला रोड (सी-हेक्सागन से लेकर मथुरा रोड), शेरशाह रोड (सी-हेक्सागन से लेकर मथुरा रोड) जैसी सड़कों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।

इन सड़कों पर जानें से करें परहेज
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कहा गया है कि दोपहिया, तीन-पहिया और चार-पहिया वाहनों से चलने वाले लोगों से आग्रह है कि वो मथुरा रोड, अशोका रोड, क्यू प्वाइंट, पृथ्वीराज रोड, अकबर रोड, एपीजे अब्दुल कलाम रोड और राजेश पायलट मार्ग की तरफ जाने से परहेज करें।

इन सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट
डॉक्टर जाकिर हुसैन मार्ग, पंडारा रोड (सी-हेक्सागन से लेकर सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग), शाहजहां रोड (सी-हेक्सागन से लेकर Q प्वाइंट तक), अकबर रोड (सी-हेक्सागन से लेकर राउंड अबाउट मानसिंह रोड), अशोक रोड (सी-हेक्सागन से लेकर आर/ए जसवंत सिंह रोड) पर भी यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। के.जी मार्ग (सी-हेक्सागन से लेकर माधव राव सिंधिया मार्ग क्रॉसिंग), कॉपरनिकस मार्ग (सी-हेक्सागन से लेकर माधव राव सिंधिया मार्ग क्रॉसिंग) पर भी 6 बजे से लेकर 9 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

बसों की व्यवस्था
ट्रैफिक पुलिस ने DTC की बसों की व्यवस्था की हैं जिससे की आम लोगों को यात्रा करने में परेशानी ना हो। DTC की बसों को भैरों रोड, राजघाट, कनॉट प्लेस और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से सी-हेक्सागन के लिए ‘पार्क एंड राइड’ सुविधाओं का आयोजन करने के लिए भी कहा गया है।

Scroll to Top