ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

माननीयों की बिजली होगी और वीआईपी, 10 करोड़ से ज्यादा खर्च कर बनाई जा रही

लखनऊ  (मानवीय सोच)  कालीदास मार्ग, विक्रमादित्य मार्ग, गौतमपल्ली सहित आसपास के इलाकों में रहने वाले मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद एवं नौकरशाहों को बिजली सप्लाई की व्यवस्था और ‘वीआईपी’ होने जा रही है। इसके लिए विक्रमादित्य मार्ग पर 10.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 33/11 केवी उपकेंद्र के दिवाली तक चालू होने की उम्मीद है।

कालीदास मार्ग, गौतमपल्ली, विक्रमादित्य मार्ग, माल एवेन्यू, राजभवन कॉलोनी एवं महात्मा गांधी मार्ग आदि इलाकों में रहने वाले इन माननीयों को राजभवन एवं कूपर रोड उपकेंद्र से बिजली मिलती है। हालांकि, यहां हर साल विद्युत भार की मांग बढ़ रही है।

ऐसे में भविष्य में इनकी सप्लाई में बाधा न आए, इसके लिए विक्रमादित्य मार्ग पर नए उपकेंद्र का काम तेजी से चल रहा है, जो इस महीने तक पूरा हो जाएगा। हालांकि, ट्रांसमिशन से आने वाली 33 केवी सप्लाई की वेब तैयार होने में अक्तूबर तक समय लग सकता है।

उपकेंद्र की खास बातें
– वैक्यूम और गैस आधारित पहला 33 केवी उपकेंद्र होगा।
– सबसे कम जगह 200 वर्गमीटर में डबल स्टोरी हो रहा तैयार।

75 फीसदी काम हो चुका पूरा
अधिशासी अभियंता निर्माण खंड अंकित वर्मा का कहना है कि नए उपकेंद्र का लगभग 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 20 सितंबर तक स्विच गियर आदि लग जाएंगे। हालांकि, बिल्डिंग का काम पूरा होने में 15 दिन और लग सकते हैं।

Scroll to Top