ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सोनाली फोगाट को जिस रेस्तरां में दिया गया ड्रग्स, उस पर चलेगा बुलडोजर

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  भाजपा की नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट को आखिरी बार जिस कर्लीज रेस्तरां में देखा गया था, उस पर अब बुलडोजर चलाए जाने की तैयारी है। इस रेस्तरां को तटीय इलाके में निर्माण को लेकर तय नियमों का उल्लंघन करने पर गिराया जाएगा। गोवा कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी की ओर से यह आदेश जारी किया गया था, जिसे नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल ने बरकरार रखा है। संयोग की बात है कि ग्रीन ट्राइब्यूनल का यह आदेश ऐसे समय पर आया है, जब सोनाली फोगाट की संदिग्ध मौत हुई है। इस घटना से पहले सोनाली फोगाट को आखिरी बार कर्लीज रेस्तरां में ही देखा गया था।

इस आदेश के खिलाफ रेस्तरां के मालिक लिनेट न्यूनस ने ग्रीन ट्राइब्यूनल में अपील की थी। पहली बार गोवा कोस्टल मैनेजमेंट अथॉरिटी ने इसी साल जुलाई में रेस्तरां को गिराने का आदेश जारी किया था। इस मामले में काशीनाथ शेत्ये नाम के शख्स ने गोवा कोस्टल मैनेजमेंट अथॉरिटी के समक्ष शिकायत की थी और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। उस अर्जी पर सुनवाई करते हुए अथॉरिटी ने इसे गिराने का आदेश जारी किया था। इसके बाद रेस्तरां के मालिक ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी। सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस मामले में एनजीटी को ही फैसला लेना चाहिए। अब एनजीटी ने भी अथॉरिटी के ही आदेश पर मुहर लगाते हुए कहा है कि रेस्तरां को गिराए जाने का फैसला सही है।

बीते महीने सोनाली फोगाट गोवा के दौरे पर थीं और उन्हें उनके दो सहायक अस्पताल ले गए थे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। शुरुआती जानकारी में कहा गया था कि सोनाली फोगाट की मौत हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन उनके परिजनों ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा था कि ऐसा नहीं हो सकता है। वह एकदम फिट थीं और उन्हें हार्ट अटैक नहीं हो सकता है। इसके बाद जब जांच की गई और पोस्टमार्टम हुआ तो कुछ संदिग्ध मालूम हुआ। उनके शरीर में चोटें सामने आई थीं। इसके बाद अब इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। गोवा पुलिस ने पिछले दिनों सोनाली फोगाट के गृह जिले हिसार जाकर भी जांच की थी। गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट के दोनों सहयोगियों को अरेस्ट भी कर लिया है।
Scroll to Top