ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

झूठा मुकदमा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त

फरीदाबाद  (मानवीय सोच)  झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. साल 2022 में फरवरी से अगस्त तक 7 महीनों में झूठी शिकायत देने वाले 141 आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है. जुलाई महीने में 17 तो वहीं अगस्त महीने में 19 आरोपियों के खिलाफ ये कानूनी कार्रवाई की गई है.

डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा द्वारा झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करने और पुलिस तथा अदालत का कीमती समय बर्बाद करने के मामले में झूठी शिकायत देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस द्वारा बीते 7 महीनों में झूठी शिकायत देने वाले 141 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 182 के तहत कर्रवाई की जा चुकी है.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त द्वारा झूठी शिकायत देकर किसी निर्दोष को सजा दिलाने वाले तथा पुलिस तथा अदालत का वक्त बर्बाद करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. झूठी शिकायत देने की वजह से पुलिस निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ जांच करती है और काफी लंबी जांच के बाद सामने आता है कि दी गई शिकायत झूठी है और जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है वह निर्दोष है.

इस प्रकार की झूठी शिकायतों की वजह से निर्दोष व्यक्ति को बहुत सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है और उसे कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ते हैं. किसी निर्दोष व्यक्ति को इसकी वजह से हानि न पहुंचे तथा समय की बर्बादी न हो, इसीलिए झूठी शिकायत देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में फरवरी से अगस्त तक 7 महीनों में झूठी शिकायत देने वालों के खिलाफ 141 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमें फरवरी के 15, मार्च के 25, अप्रैल के 19, मई के 25, जून के 21, जुलाई के 17 तथा अगस्त के 19 मुकदमे शामिल हैं. पुलिस आयुक्त ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति अपने फायदे के लिए इस तरह की हरकत ना करे अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Scroll to Top