ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सांसद नवनीत राणा का थाने में हंगामा, लव जिहाद केस में पुलिस एक्शन में देरी पर भड़कीं

अमरावती (महाराष्ट्र):   (मानवीय सोच)  अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने बुधवार को पुलिस थाने में जाकर जमकर हंगामा किया. नवनीत राणा का आरोप है कि लव जिहाद के एक मामले में एक युवती गायब है और जब उस संबंध में उन्होंने पुलिस थाने में फोन किया, तो पुलिस ने उनका ही फोन रिकॉर्ड कर लिया.  इस बीच लव जिहाद मामले में  पुलिस ने युवती को सतारा रेलवे स्टेशन से खोज निकाला है. पुलिस ने उसके कथित प्रेमी और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर उसके जरिए युवती को खोज निकाला है.

थाने में सांसद नवनीत राणा और पुलिस के आला अधिकारियों के बीच साथ जमकर नोकझोंक दिखाई दी. दरअसल, लड़की भगाने वाले वाले लड़के को पुलिस पूछताछ के लिये हिरासत में लेने के बाद भी लड़की का पिछले 24 घंटे में पता नहीं चल पाया है. पुलिस उसे ढूंढ़ नहीं पाई है. इसको लेकर लड़की के परिवार वाले सांसद नवनीत राना के पास गए थे.

जब परिजनों की शिकायत पर सांसद नवनीत राणा ने थानेदार को फोन किया और थानेदार को आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने को कहा तो उसी समय सांसद को शक हुआ कि थानेदार उनका फोन रिकॉर्ड कर रहा है. इसके बाद सांसद राणा तुरंत राजापेठ पुलिस थाने पहुंच गईं.

वहां पहुंचते ही सांसद राणा ने थानेदार को जमकर फटकार लगाई और पूछा कि मेरा फोन रिकॉर्ड करने की परमिशन आपको किसने दी? इसके बाद सांसद राणा ने थानेदार का फोन छीन लिया. इस बीच पुलिस शांति से यह सब सुनती रही लेकिन बार-बार एक ही बात सांसद दोहराती रहीं तो पुलिस अधिकारी का धैर्य टूट गया और दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई.

Scroll to Top