ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में एमबीबीएस की 9053 सीटों पर दिया जाएगा प्रवेश

लखनऊ  (मानवीय सोच)  प्रदेश में इस वर्ष एमबीबीएस की 9053 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जबकि बीडीएस की 2900 सीटों पर। नीट परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान काउंसिलिंग की तैयारी में जुट गया है। जल्द ही इसकी तिथि घोषित की जाएगी। इस बार नौ नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी एमबीबीएस की पढ़ाई होगी, इसलिए 900 सीटें बढ़ गई हैं। नीट यूजी-2022 में यूपी के 1.17 लाख विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।  

इस बार एमबीबीएस के लिए सरकारी क्षेत्र के 35 कॉलेजों में 4303 और निजी क्षेत्र के 32 कॉलेजों में 4750 सीटों पर प्रवेश मिलेगा।  वहीं, बीडीएस के तीन सरकारी कॉलेज में 300 और निजी क्षेत्र के 24 कॉलेजों में 2600 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। एमबीबीएस और बीडीएस के बाद आयुष कॉलेजों में भी प्रवेश दिया जाएगा।

बीएएमएस में 8 सरकारी क्षेत्र की 563 और 70 निजी क्षेत्र की 5010 सीटें हैं। बीएचएमएस में 9 सरकारी क्षेत्र की 828 व 2 निजी क्षेत्र की 200 सीटें, बीयूएमएस की दो सरकारी क्षेत्र की 128 और 11 निजी क्षेत्र की 670 सीटें हैं।

Scroll to Top